ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

लारेंस बिश्नोई को पप्पू यादव ने दो टके का अपराधी बताया, धमकी देते हुए कहा..कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इसके पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा

DESK: NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद बाबा सिद्दीकी के करीबी बॉलीवु

लारेंस बिश्नोई को पप्पू यादव ने दो टके का अपराधी बताया, धमकी देते हुए कहा..कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इसके पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद बाबा सिद्दीकी के करीबी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वही मुंबई के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं तमाम मंत्रियों के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ाई गयी है। बाबा सिद्दीकी की हत्या की घटना को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दुखद बताया और लारेंस बिश्नोई को दो टके का अपराधी बताते हुए धमकी कि यदि कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इसके पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।


उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र महाजंगलराज है। वाई सिक्योरिटी रहते पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या महाजंगलराज होने का शर्मनाक प्रमाण है। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के बेटे बाबा सिद्दीकी की हत्या अत्यंत दुखद है। महाराष्ट्र की बीजेपी गठबंधन की सरकार जब अपने दल के इतने रसूख वाले नेता की रक्षा नहीं कर पा रही है तो आम जनता का क्या होगा? 


पप्पू यादव ने आगे कहा कि यह देश है या हिजड़ों की फौज..एक अपराधी जेल में बैठकर चुनौती दे रहा है। लोगों को मार रहा है और सब मुकदर्शक बने हुए हैं। कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया की हत्या की अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला। पप्पू यादव ने चेतावनी दी कि यदि कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा। 



ote>