ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पंचायत चुनाव के जीत के जश्न ने ली इकलौते साले की जान, बीच सड़क कर रहा था डांस, ट्रक ने कुचला

PATNA: बिहार में पंचायत चुनाव में जीत को लेकर जहाँ जश्न का माहौल बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ इसी जश्न ने मातम का माहौल बना दिया. आपको बता दें कि पटना में पंचायत चुनाव में मिली जीत के

पंचायत चुनाव के जीत के जश्न ने ली इकलौते साले की जान, बीच सड़क कर रहा था डांस, ट्रक ने कुचला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: बिहार में पंचायत चुनाव में जीत को लेकर जहाँ जश्न का माहौल बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ इसी जश्न ने मातम का माहौल बना दिया. आपको बता दें कि पटना में पंचायत चुनाव में मिली जीत के जश्न में सड़क पर डांस कर रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया. मौके पर ही युवक की मौत हो गई .


घटना पटना के फुलवारीशरीफ प्रखंड के पास की है. जहां बुधवार को पंचायत चुनाव के 7वें चरण के परिणाम में रामपुर फरीदपुर से नीरज कुमार की मुखिया पद पर जीत हुई. इस जीत के खुशी में नीरज कुमार के 25 साल इकलौता साला सतीश कुमार फरीदपुर गांव में बीच रोड पर ही DJ बजाकर डांस करने लगा. तभी अचानक तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने उसे रौंद दिया.


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. दूसरी तरफ हादसे के बाद वाहन चालक भागने लगा. लेकिन आक्रोशित लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और खूब पिटाई की. घटना के बाद  आक्रोशित लोगों ने नौबतपुर-शिवाला के रास्ते को जाम कर दिया. जहां लोगों का कहना है कि प्रशासन जल्द से जल्द उचित मुआवजा राशि प्रदान करे.


वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया. जानीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि लोगों से बातचीत की जा रही है. आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.  घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


स्थानीय लोगो का कहना है कि गांव के बीच से निकल रहे सड़क के बावजूद ड्राइवर यहां काफी तेज गति से गाड़ी चलाते हैं. इसके कारण अक्सर यहां दुर्घटनाएं होती रहती है.