ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पालीगंज में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

PATNA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। पटना के पालीगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां सिगोड़ी थाना क्षेत्र के चनढोस गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली म

पालीगंज में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। पटना के पालीगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां सिगोड़ी थाना क्षेत्र के चनढोस गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में युवक को पालीगंज पीएससी में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।


घायल युवक की पहचान किशोरी राम के 28 वर्षीय बेटे मंटु राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है। मंटु राम के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। परिजनों ने बताया कि मंटू को पेट में गोली मारी गयी है। 


स्थिति बिगड़ता देख डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है जहां मंटू का इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि मंटू पटना में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था और वही रहकर सब्जी बेचा करता था। मंटू कुछ दिन पहले ही चंढोस गांव आया हुआ था जहां बदमाशों ने उसे गोली मार दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता