ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

गंदी वीडियो दिखाकर नबालिग से किया रेप, घर से निकली तो बहलाकर ले गया पड़ोसी

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके नौबतपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां, एक डर्टी वीडियो दिखाकर नाबालिग बच्ची से रेप किया गया है। इस मामले को अंजाम

गंदी वीडियो दिखाकर नबालिग से किया रेप, घर से निकली तो बहलाकर ले गया पड़ोसी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  :  बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके नौबतपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां, एक डर्टी वीडियो दिखाकर नाबालिग बच्ची से रेप किया गया है। इस मामले को अंजाम देने वाला कोई अपरचित नहीं, बल्कि पड़ोस का शख्स ही बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, पड़ोसी इस नबालिग बच्ची को बहला-फुशलाकर कर अपने एक रिश्तेदार के घर ले जाकर दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है इस घटना की पीड़ित नबालिग अपने घर से शौच के लिए निकली थी तो उसके पड़ोसी  ऋषि कुमार ने उसे घेर लिया और बहला फुसलाकर मासूम को दानापुर के चांदमारी में अपने रिश्तेदार के घर ले गया। इसके बाद उसने नबालिग लड़की को गंदी वीडियो दिखाकर पूरी रात शारीरिक शोषण किया। जिसके बाद किसी तरह नबालिग जान बचाकर कर अपने घर आई और अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई। 


इसके उपरांत, मां-बेटी और उसके परिजनों ने मिलकर थाने में पहुंचकर पड़ोसी शख्स ऋषि कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत की। इस आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है और अब आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल भेजा गया जहां पीड़ित की जांच हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।