ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

निमकी मुखिया वाले तेतर सिंह ने रचाई दूसरी शादी, पटना पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

PATNA : टीवी सीरियल नीम की मुखिया में तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले विजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजय कुमार को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर आरोप है कि

निमकी मुखिया वाले तेतर सिंह ने रचाई दूसरी शादी, पटना पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
Editor
2 मिनट

PATNA : टीवी सीरियल नीम की मुखिया में तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले विजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजय कुमार को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर आरोप है कि वह पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से शादी क्या डाले। पुलिस ने विजय कुमार को शुक्रवार के दिन नौबतपुर से गिरफ्तार किया है। 


विजय कुमार निमकी मुखिया टीवी सीरियल में तेतर सिंह की भूमिका निभा चुके हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय कुमार नौबतपुर में अपनी नाटक मंडली के साथ नाटक कर रहे हैं। सूचना के आधार पर महिला थाना के दारोगा ब्रजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखते ही आरोपित विजय कुमार भागने लगे थे। महिला थाना में विजय कुमार से पूछताछ की जा रही है। विजय कुमार पर दहेज उत्पीड़न और पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप है। साल 2020 में उनकी पहली पत्नी ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


केस दर्ज होने के बाद विजय कुमार फरार चल रहे थे। पिछले साल कालिदास रंगालय में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी पहली पत्नी ने विजय कुमार की गिरफ्तारी की मांग तत्कालीन डीजीपी से की थी। विजय कुमार के बेटे ने बताया कि उनके पिता ने मां के साथ बहुत ज्यादती की है। यही नहीं वे नौबतपुर की पूरी जायदाद बेचने की योजना बना रहे थे। परिवार को खर्च तक नहीं देते थे।