ब्रेकिंग
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमशिव भक्ति का अनोखा संकल्प: हाथों के बल चलकर तय कर रहे 105 किलोमीटर का सफर, जानिए ‘बिच्छू बम’ की कहानीतेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमशिव भक्ति का अनोखा संकल्प: हाथों के बल चलकर तय कर रहे 105 किलोमीटर का सफर, जानिए ‘बिच्छू बम’ की कहानी

NEET-UG पेपर लीक मामला: नालंदा और गया में CBI की कार्रवाई, 2 और लोगों को दबोचा

PATNA: NEET-UG पेपर लीक मामले में दो और लोगों को CBI ने दबोचा है। सीबीआई ने नालंदा और गया जिले से दोनों को गिरफ्तार किया है। परीक्षार्थी सन्नी और दूसरे परीक्षार्थी के पिता रंज

NEET-UG पेपर लीक मामला: नालंदा और गया में CBI की कार्रवाई, 2 और लोगों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: NEET-UG पेपर लीक मामले में दो और लोगों को CBI ने दबोचा है। सीबीआई ने नालंदा और गया जिले से दोनों को गिरफ्तार किया है। परीक्षार्थी सन्नी और दूसरे परीक्षार्थी के पिता रंजीत को पकड़ा गया है। पेपर लीक करवाने में दोनों शामिल थे। 


बता दें कि अबतक 10 आरोपियों से सीबीआई की टीम पूछताछ कर चुकी है। पेपर लीक में शामिल कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी सीबीआई ने की है। आर्थिक अपराध इकाई ने सिकंदर प्रसाद यादवेंदु, नीतीश कुमार और अमित आनंद को पटना के खेमनी चक स्थिति प्ले स्कूल से गिरफ्तार किया था।


वही केस के मास्टरमाइंड अमन सिंह को भी सीबीआई धनबाद से गिरफ्तार कर चुकी है। उसकी निशानदेही पर ही झरिया से अमित सिंह उर्फ बंटी को दबोचा था। सबसे पहले बिहार से 2 आरोपी मनीष और आशुतोष को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद हजारीबाग से 10 आरोपियों को दबोचा गया था। 


जिनमें परीक्षा केंद्र ओएसिस स्कूल के प्राचार्य, उप-प्राचार्य समेत अन्य शामिल हैं। जिसके बाद अमन और अब बंटी को गिरफ्तार किया गया है। अब सीबीआई मुख्य आरोपी रॉकी उर्फ राकेश कुमार और संजीव मुखिया के अलावे बड़े सेटरों की गिरफ्तारी में जुटी है।