ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

NEET पेपर लीक कांड: गिरफ्तार आरोपियों की बेल पर सुनवाई टली, जानिए.. पटना सिविल कोर्ट ने क्या कहा?

PATNA: नीट पेपर लीक कांड में अरेस्ट आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट के एडीजे पांच राजेन्द्र कुमार सिन्हा क

NEET पेपर लीक कांड: गिरफ्तार आरोपियों की बेल पर सुनवाई टली, जानिए.. पटना सिविल कोर्ट ने क्या कहा?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नीट पेपर लीक कांड में अरेस्ट आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट के एडीजे पांच राजेन्द्र कुमार सिन्हा की अदालत में होनी थी लेकिन पटना पुलिस बिना एनएचएआई के गेस्ट हाउस की डायरी लिए ही कोर्ट पहंच गई थी। कोर्ट ने पुलिस को अगली सुनवाई में डायरी लाने की बात कह सुनवाई को टाल दिया।


दरअसल, नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही पटना की शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों, उनके परिजनों और पेपर लीक में शामिल सेटर समेत कुल 13 लोगों को अबतक गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपी बेऊर जेल में बंद हैं और जमानत के लिए कोर्ट से गुहार लगाई है।


आरोपियों की तरफ से दायर जमानत याचिका पर शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन पुलिस एनएचएआई के गेस्ट हाउस की डायरी लेकर कोर्ट नहीं पहुंची थी जिसके कारण सुनवाई को टाल दिया गया है। अब कोर्ट आगामी 25 जून को आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा।


पूरे मामले पर सिविल कोर्ट के वकील ने बताया कि केस पहले इस केस को पहले शास्त्री नगर ताने की पुलिस हैंडल कर रही थी लेकिन अब इस केस की जांच आर्थिक अपराध इकाई को सौंप दी गई है। कोर्ट ने पुलिस से डायरी की मांग की है।