ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

NEET पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड पर CBI के बाद अब ED का शिकंजा, संजीव मुखिया का बैंक अकाउंट किया फ्रीज

PATNA: नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने भी अपना एक्शन तेज कर दिया है। ईडी ने पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया पर शिकंजा कसते

NEET पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड पर CBI के बाद अब ED का शिकंजा, संजीव मुखिया का बैंक अकाउंट किया फ्रीज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने भी अपना एक्शन तेज कर दिया है। ईडी ने पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया पर शिकंजा कसते हुए उसके बैंक खातों को सील कर दिया है। इस मामले में फरार चल रहे संजीव मुखिया के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है।


ईडी ने जांच के दौरान पाया है कि संजीव मुखिया के बैंक खाते में 5.27 लाख रुपए जमा हैं। यह पैसे कहां से आएं और बैंक अकाउंट के जरिए कब-कब और कितनी बार लेनदेन की गई है, इसकी जांच ईडी कर रही है। नीट परीक्षा 2024 का पेपर लीक होने के बाद हुए भारी हंगामें के बाद केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया था। 


सीबीआई की जांच अभी चल ही रही थी कि ईडी ने भी इस मामले में संलिप्पत लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब आयकर विभाग की भी इस केस की जांच में शामिल हो गई है और टैक्स चोरी के एंगल से बैंक खातों की जांच कर रही है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के साथ साथ इसमें शामिल लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है।


बता दें कि सबसे पहले नीट पेपर लीक मामले की जांच बिहार आर्थिक अपराध इकाई की टीम कर रही थी लेकिन जब मामले ने तूल पकड़ा तो विपक्ष के भारी दबाव और छात्रों के आंदोलन को देखते हुए केंद्र सरकार ने पेपर लीक की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया था। अबतक इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है हालांकि मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अब भी गिरफ्त से बाहर है।