ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीलेश मुखिया मर्डर केस: पटना पुलिस का बड़ा खुलासा, अटल पथ में 7 एकड़ जमीन बनी हत्या की वजह

PATNA: राजधानी पटना के चर्चित बीजेपी नेता और पार्षद नीलेश मुखिया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पटना पुलिस ने कुर्की के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और अ

नीलेश मुखिया मर्डर केस: पटना पुलिस का बड़ा खुलासा, अटल पथ में 7 एकड़ जमीन बनी हत्या की वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के चर्चित बीजेपी नेता और पार्षद नीलेश मुखिया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पटना पुलिस ने कुर्की के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के मुताबिक अटलपथ पर सात एकड़ जमीन के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।


पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि अटलपथ पर स्थित सात एकड़ जमीन और अन्य कारणों से मृतक नीलेश मुखिया के करीबी अजय राय उर्फ विशाल ने तीनों नामजद आरोपितों के साथ मिलाकर इस पूरे हत्याकांड की साजिश रची थी और इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। इस कांड का सफल उद्भेदन पटना पुलिस ने कर दिया है।


बता दें कि पुलिस ने इससे पहले घटना में शामिल पांच शूटरों, सुपारी देने वाले और अब इस घटना में तीन अन्य आरोपियों संतोष कुमार और उदय कुमार को दीघा थाना इलाके से गिरफ्तार किया है। वहीं इन दोनों की निशानदेही पर अजय राय उर्फ विशाल को पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है।


एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि हत्या के लिए 25 लाख की सुपारी दी थी। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 36 हजार कैश,एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और क्रेटा कार बरामद किया है। नामजद अभियुक्तों के घर की कुर्की की कर्रवाई करने के बाद गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।