ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

अनंत सिंह को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

PATNA: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पूर्व बाहुबली विधायक की जमानत याचिका को पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस अरविंद कुमार श्

अनंत सिंह को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पूर्व बाहुबली विधायक की जमानत याचिका को पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस अरविंद कुमार श्रीवास्तव की पीठ ने अनंत सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई की। नीतीश सरकार के वकील ने अनंत सिंह को जमानत दिये जाने का विरोध किया। 


राज्य सरकार का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता अजय मिश्रा ने कोर्ट में यह दलील दी कि अनंत सिंह का 53 कांडों में आपराधिक इतिहास रहा है। यदि इन्हें जमानत दी जाती है और ये जेल से छूटकर बाहर निकलते हैं तब लोगों के बीच डर का माहौल बन सकता है। 2024 का लोकसभा चुनाव भी अब सामने है यदि ये बाहर निकलेंगे तो चुनाव पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसलिए सरकार के वकील ने अनंत सिंह को जमानत दिये जाने का विरोध किया। 


बता दें कि अनंत सिंह के घर से इंसास राइफल, बुल्लेट प्रूफ जैकेट और 6 मैगजीन बरामद किया गया था। बाढ़ थाना  जाने के मामले में 14 जुलाई को एमपी/एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह को 10 साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के इसी फैसले को रद्द करने के लिए अनंत सिंह के वकील पीएन शाही ने पक्ष रखा। उनका कहना था कि अनंत सिंह को गलत तरीके से फंसाया गया है उन्होंने आधा से ज्यादा सजा की अवधि काट चुके हैं। इसलिए उन्हें जमानत दी जाए। 


लेकिन राज्य सरकार के वकील अजय मिश्रा ने यह दलील दी कि अनंत सिंह का आपराधिक इतिहास कई कांडों में रहा है अभी लोकसभा चुनाव होने हैं यदि ये जेल से बाहर निकलेंगे तो चुनाव पर असर पड़ेगा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने बाहुबली अनंत सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। 


टैग्स