ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नाले में महिला को ढूंढ़ रही थी पटना पुलिस, पार्क में रिलैक्स हो रही थी वो

PATNA : पटना से बड़ी खबर है। पति से झगड़ा होने के बाद नाले में प्रेग्नेंट पत्नी के कूदने की खबर पर अचानक हड़कंप मच गया । आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गयी और महिला की खोज की जाने लगी। लेकिन मामल

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : पटना से बड़ी खबर है। पति से झगड़ा होने के बाद नाले में प्रेग्नेंट पत्नी के कूदने की खबर पर अचानक हड़कंप मच गया । आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गयी और महिला की खोज की जाने लगी। लेकिन मामला ही कुछ और निकला।  

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पुनाईचक संप हाउस के पास रहने वाले एक परिवार की महिला अचानक गायब हो गयी। इस बीच अफवाह फैल गयी कि महिला संप हाउस नाले में कूद गयी। आसपास के कुछ लोग इसकी तस्दीक भी करने लगे। देखते ही देखते वहां भीड़ इकठ्ठा हो गयी। पुलिस को सूचना दी गयी तो दलबल के साथ वो भी पहुंच गयी। युद्धस्तर पर महिला की खोजबीन की जाने लगी। लेकिन मामला सिफर रहा । महिला नहीं मिली। 

महिला की खोज की जा रही थी कि इसी बीच खबर मिली की महिला पास के ही एक पार्क में मजे से नींद ले रही है। परिवार वाले आनन-फानन में वहां पहुंचे तो सारा माजरा खुल गया। दरअसल अनीसाबाद की  रहने वाली महिला अपने पति से लड़ाई-झगड़ा कर अपने मायके भाई-भौजाई के पास पुनाईचक संप हाउस के पास रहने आयी थीष लेकिन यहां भी वह भाई-भौजाई से लड़ बैठी और गुस्से में घर से निकल कर पार्क पहुंच गयी। लेकिन इस बीच उसके नाले में कूदने की अफवाह फैल गयी। महिला के प्रेग्नेंट होने की खबर भी गलत निकली। फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत मेें लिया है और पूछताछ कर रही है।

बता दें कि महिला के जिस संप हाउस में कूदने की खबर मिली वहां बमुश्किल साल भर पहले ही एक आठ साल के बच्चे की गिरने की खबर से हड़कंप मच गया। बच्चे की खोज में बड़े-बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाए गए लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। इस हादसे के बाद पटना में खुले नालों के खिलाफ एक मुहिम छिड़ गयी थी। खुद सीएम नीतीश कुमार ने बैठक कर अधिकारियों को खुले नालों को बंद करने का निर्देश दिया था। 






टैग्स