ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

नालंदा-सासाराम हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोनों जिलों से अबतक 45 उपद्रवी गिरफ्तार

PATNA: नालंदा के बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद बिहार पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी

नालंदा-सासाराम हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोनों जिलों से अबतक 45 उपद्रवी गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: नालंदा के बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद बिहार पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार पुलिस ने नालंदा में दो और सासाराम में दो केस दर्ज किए हैं। इस मामले में दोनों जिलों से अबतक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि फिलहाल दोनों जिलों में हालात नियंत्रण में हैं।


दरअसल, सासाराम में रामनवमी के मौके पर गुरुवार को जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देर रात को हुए भारी तनाव के बाद आज उपद्रवियों ने दो घरों को आग के हवाले कर दिया था। जिसके बाद नगर थाना क्षेत्र के सहजलाल पीर का इलाका रणक्षेत्र में बदल गया था। मौके पर पहुंची पुलिस को उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी थी। सासाराम के कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी, नवरत्न बाजार में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया था। 


सासाराम के बाद नालंदा के बिहार शरीफ में भी रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी। रोड़ेबाजी के बाद दो पक्षों के लोग उग्र हो गए थे। इस दौरान एक ओर से फायरिंग भी की गई, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने देखते ही देखते कई दुकानों और होटल को आग के हवाले कर दिया था और शहर के हालात पूरी तरह से अनियंत्रित हो गए थे।


सासाराम और बिहारशरीफ में हालात को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया। दोनों जिलों में धारा 144 लागू करते हुए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। अब बिहार पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बिहारशरीफ और सासाराम में स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है। नालंदा और रोहतास में दो-दो केस दर्ज कर असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए बिहारशरीफ से 27 और सासाराम से 18 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है।