ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नहीं थम रही यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें, EOU ने दर्ज की एक और FIR

PATNA: यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस ने रिमांड पर लिया है। मनीष कश्यप से पूछताछ जारी है। इधर दूसरी ओर आर्थिक अपराध इकाई ने मनीष कश्यप के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। बता

नहीं थम रही यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें, EOU ने दर्ज की एक और FIR
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस ने रिमांड पर लिया है। मनीष कश्यप से पूछताछ जारी है। इधर दूसरी ओर आर्थिक अपराध इकाई ने मनीष कश्यप के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। बता दें कि ईओयू ने यह चौथी एफआईआर मनीष कश्यप के खिलाफ दर्ज किया है। समाजसेवी निशांत वर्मा की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। ऐसे में मनीष कश्यप की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती नजर आ रही है।


तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ मारपीट मामले में मनीष कश्यप को गिरफ्तार किया गया था। अभी वे तमिलनाडु में हैं। तमिलनाडु पुलिस ने उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। तमिलनाडु में मजदूरों की पिटाई को गलत ढंग से सोशल मीडिया पर दिखाये जाने को लेकर मनीष कश्यप को गिरफ्तार किया गया था। ईओयू ने मनीष के खिलाफ पहले ही तीन मामले दर्ज कराया था अब यह चौथा मामला समाजसेवी निशांत वर्मा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। 


निशांत वर्मा का आरोप है कि महात्मा गांधी के खिलाफ उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसे लेकर उन्होंने ईओयू में शिकायत दर्ज कराई। ईओयू ने जब मामले की जांच की तो मामला सही पाया गया जिसके बाद ईओयू ने मनीष कश्यप के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया। दरअसल 2016 में एक वीडियो जारी कर मनीष कश्यप ने महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी कहा था कि हम महात्मा गांधी की हत्या पर जश्न मनाते हैं। मनीष कश्यप के इस बयान से लोग काफी नाराज थे। तब समाजसेवी निशांत वर्मा ने ईओयू में मामले की शिकायत दर्ज की थी। अभी तक मनीष कश्यप के खिलाफ बिहार और तमिलनाडु में कई मामले दर्ज हैं। वही ईओयू ने अब चौथा मामला दर्ज किया है। ऐसे में मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।  


बता दें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में बिहारियों के साथ कथित हिंसा के मामले में फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप है. बिहार के साथ-साथ तमिलनाडु में भी मनीष पर कई मामले दर्ज किए गए। इसके पहले आर्थिक अपराध इकाई की टीम पांच दिन की रिमांड लेकर मनीष से पूछताछ कर चुकी है। अब तमिलनाडु पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे गई है। मदुरै कोर्ट में पेशी के बाद तमिलनाडु पुलिस ने कोर्ट से सात दिनों की रिमांड की मांग की थी। मदुरै कोर्ट ने अभी मनीष कश्यप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रिमांड की मांग पर कोर्ट बुधवार को फैसला सुनाएगा।