ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

ब्रजेश ठाकुर की 1.45 करोड़ की संपत्ति जब्त, राजधानी में पत्नी आशा के नाम पर करोड़ों का जायदाद

PATNA : बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस के मुख्य आरोप ब्रजेश ठाकुर की 1.45 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को ईडी ने बुधवार को जब्त कर लिया. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने राजध

ब्रजेश ठाकुर की 1.45 करोड़ की संपत्ति जब्त, राजधानी में पत्नी आशा के नाम पर करोड़ों का जायदाद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस के मुख्य आरोप ब्रजेश ठाकुर की 1.45 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को ईडी ने बुधवार को जब्त कर लिया. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने राजधानी दिल्ली के पालम स्थित प्रॉपर्टी को जब्त किया है. जानकारी मिली है कि दिल्ली के पालम में ब्रजेश ठाकुर की पत्नी आशा के नाम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति है.


बुधवार को ईडी ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की 1.45 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति जब्त की. ईडी ने इस संबंध में बताया कि कब्जे में ली गई संपत्ति दिल्ली के पालम इलाके में है और ब्रजेश ठाकुर की पत्नी आशा के नाम पर है. ब्रजेश ठाकुर पर एनजीओ के नाम पर सरकार और अन्य एजेंसियों से गलत तरीके से धन प्राप्त करने का आरोप लगाया है.


ईडी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के मुख्य आरोपी ने एनजीओ के लिए मिले 7.57 करोड़ रुपए का अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर निवेश करने में इस्तेमाल किया है. ईडी ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान पता चला था कि लड़कियों के लिए बना शेल्टर होम बेहद संदिग्ध तरीके से चल रहा था.जांच के दौरान लड़कियों ने हिंसा और यौन शोषण के बारे में भी जानकारी दी थी.