ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मुचकुंद के गुर्गे किशन के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलेगा, जमशेदपुर से हुई थी गिरफ्तारी

PATNA : पटना के कुख्यात मुचकुंद के गुर्गे किशन को सजा दिलाने के लिए पटना पुलिस स्पीडी ट्रायल कराएगी. सेंट्रल रेंज के आईजी संजय सिंह ने किशन के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने का आद

मुचकुंद के गुर्गे किशन के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलेगा, जमशेदपुर से हुई थी गिरफ्तारी
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के कुख्यात मुचकुंद  के गुर्गे किशन को सजा दिलाने के लिए पटना पुलिस स्पीडी ट्रायल कराएगी. सेंट्रल रेंज के आईजी संजय सिंह ने किशन के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने का आदेश दिया है. संजय सिंह ने कहा है कि किशन जेल से छूट न पाए इसलिए उसके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चला कर जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी.


2 साल पहले पटना पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात मुचकुंद को मार गिराया था. उसके बाद मुचकुंद के गुर्गे  किशन ने अपना गिरोह बना लिया था. पटना के ग्रामीण इलाकों खास तौर पर विक्रम बिहटा और नौबतपुर में किशन ने कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया. ठेकेदारों और कारोबारियों से लाखों की रंगदारी मांगी. नौबतपुर के चेचौल गांव के रहने वाले किशन को जमशेदपुर से अरेस्ट किया गया था.


किशन के ऊपर 25 हजार का इनाम था. उसे एसटीएफ ने जमशेदपुर से दबोचा. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब उससे पूछताछ की है तो उसने इस बात को कबूल किया है कि वह कारोबारियों और ठेकेदारों से रंगदारी लेता था. व्हाट्सएप कॉल के जरिए वह उगाही का काम करता था. किशन के खिलाफ रंगदारी, गोलीबारी, हत्या के तकरीबन डेढ़ दर्जन मामले पटना जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है. अब पुलिस उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को दबोच ने के लिए छापेमारी कर रही है.