ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुम्बई पुलिस के रवैये से डरे DGP गुप्तेश्वर पांडे, DIG को भेजा तो उसे भी कोरंटाइन कर देंगे

PATNA : सुशांत को लेकर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे मुंबई पुलिस से डरे हुए हैं। गुप्तेश्वर पांडे मुंबई पुलिस के रवैए से इतने दुखी है कि अब उन्हें इस बात का डर सता रहा है क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : सुशांत को लेकर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे मुंबई पुलिस से डरे हुए हैं। गुप्तेश्वर पांडे मुंबई पुलिस के रवैए से इतने दुखी है कि अब उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि अगर किसी अन्य सीनियर अधिकारी को मुंबई भेजा तो महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस उसे भी कोरंटाइन करा देगी। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि वह डीआईजी रैंक के अधिकारियों को भेजने पर विचार कर रहे हैं लेकिन उन्हें डर सता रहा है कि सीनियर अधिकारियों के साथ भी कहीं यही रवैया ना अपनाया जाए। 


डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि उन्हें तो इस बात का भी डर है कि अगर वह मुंबई गए तो कोरंटाइन कर दिए जाएंगे। गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि उनके एक आईपीएस अधिकारी को कोरंटाइन कर दिया गया चार अन्य अधिकारी मुंबई पुलिस और बीएमसी से छिपे फिर रहे हैं। सुशांत केस को लेकर जांच के लिए सीनियर अधिकारी को भेजना जरूरी है लेकिन मुंबई पुलिस का रवैया उन्हें डरा रहा है। 



डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के रवैए को लेकर बिहार पुलिस ने पशोपेश में है। ऐसे में आज बिहार के महाधिवक्ता से उनकी बातचीत होगी। कानूनी पहलुओं पर राय लिया जाएगा साथ ही साथ बिहार के आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे ताकि आगे की रणनीति तय की जा सके। डीजीपी ने कहा है कि बीएमसी को पटना आईजी की तरफ से एक पत्र भेजा जा चुका है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हर पल का अपडेट दिया जा रहा है।

टैग्स