ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मीठापुर स्टैंड से बस पकड़ने वाला था एजाज लकड़ावाला, दरभंगा-मधुबनी होकर नेपाल भागने की थी तैयारी

PATNA : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी गैंगस्टर एजाज लकड़वाला को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस की टीम ने पटना पुलिस के सहयोग से लकड़ावाला को अरेस्ट किया है। उसे 21 जनवरी तक के

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी गैंगस्टर एजाज लकड़वाला को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस की टीम ने पटना पुलिस के सहयोग से लकड़ावाला को अरेस्ट किया है। उसे 21 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 

पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र इलाके से एजाज लकड़ावाला की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि वह मीठापुर बस स्टैंड से बस पकड़ने की तैयारी में था। मिल रही जानकारी के मुताबिक लकड़ावाला बस से दरभंगा-मधुबनी जाने की तैयारी में था। माना जा रहा है कि दरभंगा-मधुबनी के रास्ते उसकी नेपाल जाने की योजना थी। 

अंडरवर्ल्‍ड सरगना दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी एजाज लकड़ावाला पिछले काफी सालों से फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने लकड़ावाला को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है। पुलिस ने लकड़ावाला को कोर्ट में पेश किया। पेशी के बाद कोर्ट ने उसे 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।लकड़ावाला के खिलाफ मुंबई और राजधानी दिल्ली में दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज है। जिसमें रंगदारी, वसूली, हत्या और फिरौती वसूलने के मामले शामिल हैं। 



टैग्स