ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मरीन ड्राइव और अटल पथ पर स्टंटबाजी करने वाले हो जाये सावधान, 46 बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई, 5 पर FIR दर्ज

PATNA: पटना के अटल पथ और मरीन ड्राइव के नाम से प्रसिद्ध गंगा पथ पर सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए स्टंटबाजी और रफ ड्राइविंग करने वालों की अब खैर नहीं है। ऐसे बाइकर्स पर लगाम

मरीन ड्राइव और अटल पथ पर स्टंटबाजी करने वाले हो जाये सावधान, 46 बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई, 5 पर FIR दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के अटल पथ और मरीन ड्राइव के नाम से प्रसिद्ध गंगा पथ पर सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए स्टंटबाजी और रफ ड्राइविंग करने वालों की अब खैर नहीं है। ऐसे बाइकर्स पर लगाम कसने की पटना ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। अब इनकी नजर से बचना मुश्किल हैं। पटना ट्रैफिक पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ऐसे 46 बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई की है। 


पटना में 5 बाइकर्स पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इनकी बाइक को जब्त किया गया है। इनके मोबाइल से स्टंटबाजी और रफ ड्राइविंग किये जाने का वीडियो पुलिस के हाथ लगा है। जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। 


ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि जिन युवकों को चिन्हिंत किया गया है वो सभी सोशल मीडिया पर रील्स लगाते हैं और  फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए स्टंटबाजी करते हैं। रफ ड्राइविंग करते पकड़े गए लड़कों की उम्र 20 से 25 साल है। इनका 6 महीने में 3 से ज्यादा चलान पेंडिंग है। जिसकी राशि इन लोगों ने जमा तक नहीं कराया है। 

टैग्स