ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मंदिर में घुसकर असामाजिक तत्वों ने माता की मूर्ति को जलाया, लोगों में आक्रोश

DANAPUR: दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर सरारी गांव स्थित मंदिर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने माता की मूर्ति को जला दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब पुजारी विष्णु भारती सुब

मंदिर में घुसकर असामाजिक तत्वों ने माता की मूर्ति को जलाया, लोगों में आक्रोश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DANAPUR: दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर सरारी गांव स्थित मंदिर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने माता की मूर्ति को जला दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब पुजारी विष्णु भारती सुबह में पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचे। मंदिर के गेट में ताला लगा हुआ था पुजारी ने जैसे ही मंदिर के गेट का ताला खोला तब देखा कि सामने माता की मूर्ति आधी जली हुई थी। इस घटना से लोग काफी आक्रोशित हो गये। 


माता की प्रतिमा के जलाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में गांव के लोग मौके पर जुट गए। लोगों का कहना था कि जिस किसी ने ऐसा किया है उस पर कार्रवाई की जाए। घटना की जानकारी शाहपुर पुलिस को दी गयी जिसके बाद शाहपुर थानाध्यक्ष दीपक सम्राट समेत पुलिस बल मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। 


पुजारी विष्णु भारती ने बताया कि मंदिर का गेट बंद करते वे गये थे। लगता है रात में कोई आया था और गेट के ऊपर से फांदकर मंदिर के अंदर प्रवेश किया और माता की मूर्ति को जला दिया। रामनवमी के मौके पर जब अहले सुबह मंदिर का गेट खोलने पहुंचे तो देखा की माता की प्रतिमा जली हुई है। इसकी खबर मिलते ही आस-पास के लोग मंदिर के बाहर उमड़े गये। इस दौरान लोग काफी आक्रोशित हो गये। पुलिस ने लोगों को समझाया और शांत कराने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

टैग्स