ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

मायके जाने के लिए निकली 2 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, ससुराल वाले बोले..अब बहू के लिए घर का दरवाजा हमेशा-हमेशा के लिए बंद

PATNA: अपने दो बच्चों के साथ एक महिला मायके जाने की बात कह ससुराल से निकली थी। लेकिन इसी बीच वो प्रेमी के साथ फरार हो गयी। 2019 में उसकी शादी पटना के गौरीचक इलाके में रहने वाल

मायके जाने के लिए निकली 2 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, ससुराल वाले बोले..अब बहू के लिए घर का दरवाजा हमेशा-हमेशा के लिए बंद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: अपने दो बच्चों के साथ एक महिला मायके जाने की बात कह ससुराल से निकली थी। लेकिन इसी बीच वो प्रेमी के साथ फरार हो गयी। 2019 में उसकी शादी पटना के गौरीचक इलाके में रहने वाले कुंदन कुमार से हुई थी। शादी के 5 साल बाद वह 4 साल की बेटी और 2 साल के बेटे को लेकर प्रेमी के साथ भाग गयी। 


उसकी इस हरकत से ससुराल वालों को बड़ा झटका लगा है। ससुरालवालों ने यहां तक कह दिया है कि अब बहू के लिए घर का दरवाजा हमेशा-हमेशा के लिए बंद है। अब उन्हें सिर्फ दोनों बच्चों से मतलब है। दोनों बच्चे पिता के साथ रह सकते हैं। इस संबंध में ससुराल वालों ने पटना के गौरीचक थाने में लिखित आवेदन दिया है। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उनकी बहू की करतूत से सिर शर्म से झूक गया है। उसने हमारे मान-सम्मान तक मिट्टी में मिला दिया है। अब उसके लिए हमारे घर में कोई स्थान नहीं है। उसके लिए घर का दरवाजा हमेशा-हमेशा के लिए बंद है। 


दो दिन पहले ही वो कपड़ा और घर में रखे स्वर्णाभूषण लेकर दोनों बच्चों के साथ यह कहकर निकली थी कि वो मायके जा रही है। लेकिन देर शाम जब उसके मायके वालों को फोन किया गया तो पता चला कि वो तो वहां पहुंची ही नहीं है। जिसके बाद मायके और ससुराल वालों ने महिला और बच्चों की काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। 


इसी बीच यह सूचना मिली की उनकी बहू अपने प्रेमी के साथ भाग गयी है। यह बात सुनकर शर्म से सिर पूरे परिवार का झूक गया। ससुरालवालों ने इस बात की सूचना गौरीचक थाने को दी और इस संबंध में लिखित आवेदन भी दिया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। मायके और ससुराल वालों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।