ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध हुए कम, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया रिपोर्ट

PATNA: बिहार में अपराध का ग्राफ भले ही तेज़ी से बढ़ा हो, लेकिन महिलाओं के खिलाफ होनेवाली आपराधिक घटना पहले से काफी कम हुई है। इसमें कई घटनाएं, जैसे रेप, छेड़खानी, दहेज प्रताड़ना शामि

बिहार में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध हुए कम, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया रिपोर्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराध का ग्राफ भले ही तेज़ी से बढ़ा हो, लेकिन महिलाओं के खिलाफ होनेवाली आपराधिक घटना पहले से काफी कम हुई है। इसमें कई घटनाएं, जैसे रेप, छेड़खानी, दहेज प्रताड़ना शामिल है। साल 2021 के पहले तीन महीने से इस साल के जनवरी, फरवरी और मार्च की तुलना करें तो महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओ में कमी आई है। 


पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को रिपोर्ट जारी किया, जिसमें साल 2021 के पहले तीन महीने में रेप के मामले 357 थे। जबकि 2022 के इसी दौरान 317 घटनाएं रिकॉर्ड की गई। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 11.2 प्रतिशत की कमी आई है। 


छेड़खानी की घटनाओं में 34.3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। पिछले साल जनवरी, फरवरी व मार्च में छेड़खानी की 140 घटनाएं सामने आई थी, जो इस साल के तिमाही में 92 है। दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले भी 10.04 प्रतिशत तक कम हुए हैं। साल 2021 के शुरूआती तीन महीने में दहेज प्रताड़ना के 846 केस थे जो 2022 में 761 हैं। 


टैग्स