ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

महिला टीचर से छेड़खानी के आरोपी दबंग वार्ड पार्षद पति पर महिला आयोग सख्त, पटना के SSP से मांगा जवाब

PATNA : पटना के गर्दनीबाग इलाके में महिला स्कूल टीचर से छेडखानी के मामले में राज्य महिला आयोग सख्त हो गया है. मामले के आरोपी और दबंग वार्ड पार्षद पति पर कार्रवाई न होने

महिला टीचर से छेड़खानी के आरोपी दबंग वार्ड पार्षद पति पर महिला आयोग सख्त, पटना के SSP से मांगा जवाब
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पटना के गर्दनीबाग इलाके में महिला स्कूल टीचर से छेडखानी के मामले में राज्य महिला आयोग सख्त हो गया है. मामले के आरोपी और दबंग  वार्ड पार्षद पति पर कार्रवाई न होने से नाराज महिला आयोग ने पटना के SSP से जवाब मांगा है.


महिला आयोग का SSP को पत्र
राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिमा सिन्हा ने पटना के सीनियर एसपी को पत्र लिख कर ये जानकारी मांगी है कि आखिरकार छेड़खानी के इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हुई. दरअसल छेडखानी की शिकार बनी महिला टीचर ने महिला आयोग के पास गुहार लगायी थी. महिला शिक्षिका ने शिकायत की थी कि गर्दनीबाग थाने में एफ आई आर दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. वहीं दबंग वार्ड पार्षद मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहा है. केस वापस नहीं लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी जा रही है.


राज्य महिला आयोग ने पटना एसएसपी को भेजे गये पत्र में इस मामले में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया है. महिला आयोग ने पूछा है कि आखिरकार नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई. पटना के एसएसपी को 20 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया है.


गौरतलब है कि गर्दनीबाग के एक स्कूल की महिला शिक्षिका ने एक पखवाड़े पहले थाने में एफआईआर दर्ज कराया था. महिला शिक्षिका ने आरोप लगाया था कि उस इलाके की वार्ड पार्षद श्वेता राय के दबंग पति अविनाश कुमार उर्फ मंटू ने उनके साथ छेडखानी की है. एफआईआर में मंटू पर कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं. महिला टीचर ने कोर्ट में भी अपना बयान दर्ज कराया है जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए वाकये की जानकारी दी है. इसके बावजूद पुलिस ने नामजद अभियुक्तों पर कोई कार्रवाई नहीं की है. महिला शिक्षिका का आरोप है कि गर्दनीबाग पुलिस की मंटू के साथ सांठगांठ है. इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.