ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पत्नी पहुंची महिला आयोग, पति और जेठ पर लगाया गंभीर आरोप

PATNA: एक महिला अपने पति की इलाज कराने के लिए महिला आयोग तक पहुंच गई. पत्नी ने कहा कि मेरा पति नामर्द है. उसको इलाज कराने की जरूरत है. लेकिन वह इलाज नहीं करा रहा है. जब इलाज क

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: एक महिला अपने पति की इलाज कराने के लिए महिला आयोग तक पहुंच गई. पत्नी ने कहा कि मेरा पति नामर्द है. उसको इलाज कराने की जरूरत है. लेकिन वह इलाज नहीं करा रहा है. जब इलाज के लिए सुसरालवालों को बताया तो मुझे लोग प्रताड़ित करने लगे. महिला की शिकायत के बाद आयोग ने पति को बुलाया, लेकिन वह इलाज कराने को तैयार नहीं है.

जेठ की नियत खराब, ससुर भी कम नहीं

महिला ने आयोग में शिकायत की है कि पति के बड़े भाई की नियत भी खराब है. वह कहता है कि रोज लिपिस्टिक लगाती रहो. लिपिस्टिक में अच्छी लगती हो. यही नहीं ससुर भी कम नहीं है. वह मेरे कमरे में आ जाता है और बेडसीट बिछाने लगता हैं. दोनों की हरकतों के कारण मैंने ससुराल को छोड़ दिया है. वह 6 माह से मायके में रह रही है. हाजीपुर की रहने वाली महिला की शादी बक्सर में हुई है.

पति ने शादी के मंडप में ही कर दिया था खुलासा

महिला ने बताया कि उसकी शादी 11 मई 2018 को हुई थी. शादी के दिन ही पति ने शादी के मंडप में ही कहा था कि वह शरीरिक संबंध बनाने के लायक नहीं है. वह शादी मां और पिता को खुश रखने के लिए कर रहा है. इतना सुनते ही वह परेशान हो गई. लेकिन उसकी ननद ने कहा है कि शादी कर लोग इज्जत की बात है. यह कोई बड़ी बात नहीं है. 6 माह में दवा कराएगा तो वह ठीक हो जाएगा. ननद की बातों में आकर वह किसी को यह बात नहीं बताई और शादी कर दी. जिसके बाद पति इलाज कराने को तैयार नहीं है. अब मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है. पति कहता है कि बच्चा नहीं होगा तो किसी बच्चे को गोद ले लो. वही, महिला आयोग ने दोनों पक्षों को आदेश दिया है कि पति और पत्नी साथ रहे और अगर दोनों के संंबंध अच्छे नहीं रहते हैं तो ऐसी स्थिति में तालाक ले सकते हैं.