ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना: गर्लफ्रेंड से गंदी बात करने वाला रिटायर्ड DSP फरार, महिला की हत्या कर गायब करने का लगा है आरोप

PATNA: राजधानी पटना के पत्रकारनगर इलाके में रहने वाली एक महिला की हत्या का आरोपी रिटायर्ड DSP फरार हो गया है. रिटायर्ड DSP उत्तीम सिंह की तलाश में जब पुलिस ने हाजीपुर स्थित उस

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के पत्रकारनगर इलाके में रहने वाली एक महिला की हत्या का आरोपी रिटायर्ड DSP फरार हो गया है. रिटायर्ड DSP उत्तीम सिंह की तलाश में जब पुलिस ने हाजीपुर स्थित उसके घर छापा मारा तब वो वहां से फरार हो चुका था. उत्तीम सिंह का मोबाइल भी स्विच ऑफ है. रिटायर्ड डीएसपी के खिलाफ वारंट के लिए पुलिस कोर्ट जा सकती है.


दरअसल कुछ दिन पहले एक युवक ने अपनी मां की मिसिंग रिपोर्ट पत्रकारनगर थाने में लिखाई थी. युवन ने अपनी शिकायत में बताया था कि मां से उसकी आखिरी बार बात 5 दिसंबर 2019 को हुई थी. इसके बाद से महिला का मोबाइल ऑफ है. महिला के बेटे ने रिटायर्ड डीएसपी पर उसे गायब करने का शक जताया था. जिसके बाद रिटायर्ड डीएसपी और महिला के बीच बातचीत का एक अश्लील ऑडियो भी वायरल हुआ था.


रहस्यमय तरीके से गायब हुई महिला के बेटे की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी. महिला के बेटे ने पुलिस को जो सीडी सौंपी थी उसमें कॉल रिकार्डिंग थी. इस सीडी में डीएसपी महिला को 20 तारीख के बाद अपनी पत्नी बनाने की बात कह रहा था. इस ऑडियो में डीएसपी की ओर से कई अश्लील बातें कही जा रही थी. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस जब रिटायर्ड डीएसपी के ठिकानों पर छापा मारा तब वो वहां से फरार हो चुका था.


टैग्स