ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना : डॉक्टर पति समेत ससुरालवालों ने 15 लाख दहेज के लिए महिला डॉक्टर को मारपीट कर घर से निकाला

PATNA : दहेज की खातिर महिला डॉक्टर को डॉक्टर पति ने ससुरालवालों के साथ मिलकर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. जिसके बाद महिला डॉक्टर मधुमिता रानी ने पति सहित पांच लोगों पर मामला दर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : दहेज की खातिर महिला डॉक्टर को डॉक्टर पति ने ससुरालवालों के साथ मिलकर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. जिसके बाद महिला डॉक्टर मधुमिता रानी ने पति सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज कराया है. 

नदौल की रहने वाली महिला डॉक्टर मधुमिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 18 जून 2018 को रुपसपुर निवासी जगत नारायण के पुत्र डॉ. अलख नारायण के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले 15 लाख रुपये के लिए उसपर दवाब बना रहे थे. जब मधुमिता ने इसका विरोध किया तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. इसी बीच उसके मायके वालों ने ससुरालवालों को समझाने का प्रयास किया पर उसका कोई असर नही हुआ. 

28 जनवरी 2019 को मधुमिता को उसके ससुरालवालों ने पिटाई कर दी और उसके कमरे की अलमारी तोड़कर उसमें रखे 10 लाख के गहने जबरन निकाल लिये और उसे घर से बाहर निकाल दिया.  जिसके बाद से मधुमिता अपने मायके में रह रही है. जिसके बाद डॉक्टर मधुमिता ने अपने पति डॉ. अलख नारायण, ससुर जगत नारायण, सास शीला सिन्हा, ननद अलका नारायण और भैंसुर आलोक नारायण के खिलाफ मसौढ़ी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.