ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

महिला दारोगा और ASI समेत 7 पुलिसवाले सस्पेंड, विभाग ने लिया बड़ा एक्शन

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. महिला दारोगा और ASI समेत 7 पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है. मद्य निषेध विभाग के आयुक्त ने चेकपोस्ट पर लापरवाही बरतने के आर

 महिला दारोगा और ASI समेत 7 पुलिसवाले सस्पेंड, विभाग ने लिया बड़ा एक्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. महिला दारोगा और ASI समेत 7 पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है. मद्य निषेध विभाग के आयुक्त ने चेकपोस्ट पर लापरवाही बरतने के आरोप में बड़ा एक्शन लेते हुए इन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है. मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के उपायुक्त कृष्णा कुमार ने बताया कि शराबबंदी को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रहा है, जिसके कारण इन लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है.


मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के उपायुक्त कृष्णा कुमार ने बताया कि शराबबंदी को लेकर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. चेक पोस्ट पर लापरवाही बरतने के कारण ही महिला दारोगा और ASI समेत 7 पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है. निलंबित होने वालों में मद्य निषेध की अवर निरीक्षक रूबी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, सिपाही कृष्णा कुमार सिंह, संतोष कुमार, सुजीत कुमार पासवान, राजीव कुमार और सुधांशु कुमार सुमन शामिल हैं.


मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के उपायुक्त कृष्णा कुमार ने आगे बताया कि शराबबंदी को लेकर लगातार सख्ती जारी है. इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उत्पाद विभाग की जिला और केंद्रीय टीम लगातार छापेमारी कर रही है. होली को लेकर मद्य निषेध विभाग ने सभी जिला उत्पाद निरीक्षकों और चेकपोस्ट को और ज्यादा सतर्क रहने को कहा है. सभी गाडिय़ों की बाकायदा चेकिंग अनिवार्य की गई है. हर पाली में पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से काम करने को कहा गया है.

टैग्स