ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

महज 8 हजार रुपये के लिए भाई ने किया भाई का कत्ल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA CITY: रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना पटना सिटी में सामने आई है जहां महज 8 हजार रुपये के लिए भाई-भाई का दुश्मन को गया। पैसे के लिए एक भाई ने दूसरे की चाकू मारकर हत्या तक

महज 8 हजार रुपये के लिए भाई ने किया भाई का कत्ल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना पटना सिटी में सामने आई है जहां महज 8 हजार रुपये के लिए भाई-भाई का दुश्मन को गया। पैसे के लिए एक भाई ने दूसरे की चाकू मारकर हत्या तक कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसे धड़ दबोचा। भाई की हत्या के आरोप में आज आरोपी सलाखों के पीछे है।


पटना सिटी के मेहदीगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गयी जब महज 8 हजार रुपये को लेकर एक भाई दूसरे भाई से लड़ बैठा। इसे लेकर दोनों के बीच काफी देर तक बकझक हुई। पैसे का यह विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू से गोदकर भाई ने भाई की हत्या तक कर डाली।


मृतक की पहचान छोटू केवट के रूप में हुई है जिसकी हत्या उसी के भाई जग्गू केवट ने कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। दो भाइयों के बीच पैसे के विवाद में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। इलाके के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई कि महज आठ हजार रुपये के लिए जग्गू केवट ने अपने भाई छोटू केवट की हत्या कर दी तो वे भी सकते में पड़ गये। 


भाई द्वारा भाई की हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी थी तभी आरोपी के पटना साहिब स्टेशन के पास होने की सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पटना साहिब स्टेशन से धड़ दबोचा। फिलहाल हत्यारे भाई को पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुटी है। 


महज 8 हजार रुपये के लिए भाई ने किया भाई का कत्ल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महज 8 हजार रुपये के लिए भाई ने किया भाई का कत्ल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता