ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पटना में प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग, एक छात्र को लगी गोली, इलाज के क्रम में मौत

PATNA: मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के नाम पर राजधानी पटना में गुंडई देखने को मिली। विसर्जन जुलूस में शामिल असामाजिक तत्वों ने फायरिंग की। घटना नाला रोड इलाके का है जहां यह तस्वी

पटना में प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग, एक छात्र को लगी गोली, इलाज के क्रम में मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के नाम पर राजधानी पटना में गुंडई देखने को मिली। विसर्जन जुलूस में शामिल असामाजिक तत्वों ने फायरिंग की। घटना नाला रोड इलाके का है जहां यह तस्वीर कैमरे में कैद हो गयी और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान एक छात्र को गोली लगी थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है। 


पटना यूनिवर्सिटी के विसर्जन जुलूस के दौरान जमकर डीजे बजाया गया। भोजपुरी गीत पर लोग ठुमके लगा रहे थे। तभी पीला कुर्ता पहने एक शख्स हाथ में पिस्टल लेकर जुलूस में घुसा और फायरिंग करने लगा। जिसके बाद गोली की आवाज सुनकर पुलिस दौड़ी। पुलिस को आता देख युवक ने पास खड़े व्यक्ति को पिस्टल थमा दिया और खुद वहां से निकल गया। हालांकि पुलिस ने उसका पीछा भी किया लेकिन वो भागने में सफल रहा। लेकिन पीले कुर्ते वाले की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। 


बता दें कि पटना पुलिस प्रशासन ने डीजे बजाने पर रोक लगा रखी थी। पुलिस प्रशासन ने जो दावा किया था उसकी धज्जियां आज पटना में उड़ती दिखी। मां शारदे की प्रतिमा विसर्जन के दौरान असमाजिक तत्वों ने सरेआम कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान पटना पुलिस के सैकड़ों जवान मौजूद थे जिनकी ड्यूटी शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिमा विसर्जन कराने के लिए लगी थी। 


वायरल वीडियो में कई पुलिसवाले भी दिख रहे हैं जो गोली की आवाज सुनकर दौड़े लेकिन तब तक फायरिंग करने वाला भिड़ का फायदा उठा फरार हो गया। शांति पूर्ण विसर्जन को लेकर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे। वही अब वीडियो सामने आने के बाद फायरिंग करने वाला शख्स जिसने पीला कुर्ता पहन रखा था उसकी पहचान की जा रही है। उम्मीद है कि वायरल वीडियो के आधार पर जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी।