ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

कलयुगी बेटे की करतूत: बुजुर्ग मां-बाप को सगे बेटे और बहू ने बुरी तरह पीटा, घायल मां अस्पताल में भर्ती

PATNA: संपत्ति और लालच के चक्कर में लोग रिश्तों का भी कत्ल कर देते हैं। ऐसे लोग कुछ देर के लिए गलत और सही का फर्क करना भी भूल जाते हैं। जिस मां ने जन्म दिया और जिस बाप ने पाल-

कलयुगी बेटे की करतूत: बुजुर्ग मां-बाप को सगे बेटे और बहू ने बुरी तरह पीटा, घायल मां अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: संपत्ति और लालच के चक्कर में लोग रिश्तों का भी कत्ल कर देते हैं। ऐसे लोग कुछ देर के लिए गलत और सही का फर्क करना भी भूल जाते हैं। जिस मां ने जन्म दिया और जिस बाप ने पाल-पोसकर बड़ा किया हाथ पकड़कर चलना सिखाया। लालच में आकर उन्हें भी भूल जाते हैं यहां तक कि बुजुर्ग मां-बाप पर हाथ उठाने से भी बाज नहीं आते। ऐसे ही कलयुगी बेटे की करतूत पटना के नौबतपुर में सामने आया है। 


जहां संपत्ति के लिए बुजुर्ग मां-बाप को सगे बेटे और बहू ने लाठी-डंडे, ईंट और थप्पड़ बरसा इस कदर पीटा की मां बुरी तरह से घायल हो गईं। आनन-फानन में बुजुर्ग महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया। बुजुर्ग माता-पिता की पिटाई का वीडियो सामने आया है जिसे देख हर कोई हैरान है। घटना के बाद घायल बुजुर्ग दंपती ने नौबतपुर थाने में अपने बेटे और बहू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 


पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर किसी के भी रोंगने खड़े हो जाएंगे। बताया जाता है कि 65 वर्षीय कमलेश और 58 वर्षीय पत्नी संगीता देवी का सगे बेटे 32 वर्षीय राहुल उर्फ विक्रांत के साथ संपत्ति विवाद चल रहा था। कई वर्षो से यह विवाद चल रहा है शनिवार को भी इसे लेकर घर में झगड़ा हुआ। 


विवाद इतना बढ़ गया कि लोग रिश्ते भी भूल गये। बुजुर्ग दंपती की बेटे राहुल और उसकी पत्नी जूली ने मिलकर पिटाई कर दी। इस कदर मारा कि बुढ़ी मां घायल हो गयी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। मां-बाप और बहू-बेटे के बीच हो रहे लड़ाई को देख पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना नौबतपुर थाने को दे दी। 


जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया जिसके बाद बुजुर्ग दंपती ने सगे बेटे और बहू के खिलाफ मारपीट का मामला थाने में दर्ज कराया। मारपीट की इस घटना को देख इलाके के लोग भी हैरान रह गये। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख लोग भी दंग रह गये। पूरे मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। फिलहाल बुजुर्ग महिला का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।