ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

लोक आस्था का महापर्व छठ: पुलिस मुख्यालय ने की सुरक्षा बलों की तैनाती

PATNA: बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी कर ली गयी है। इसे लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न जिलों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। एडीजी जितेंद्र सि

लोक आस्था का महापर्व छठ: पुलिस मुख्यालय ने की सुरक्षा बलों की तैनाती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी कर ली गयी है। इसे लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न जिलों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि छठ महापर्व को लेकर पुलिस मुख्यालय की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर दी गई है। उपचुनाव में 36 अलग-अलग कंपनियां लगाई गई है। ड्यूटी में केंद्रीय पुलिस बल को लगाया गया है। पटना के लिए 30 डीएसपी लगाए गए हैं। घाटों पर वॉच टावर लगाया गया है। 


वहीं तमाम घाटों पर होमगार्ड के 3000 जवान तैनात किये गये हैं। घुड़सवार की पांच अलग-अलग टुकड़िया और केंद्रीय अर्धसैनिक बल की चार कंपनियां तैनात की गयी है। 4165 हवलदार और सिपाही नियुक्त किए गए हैं। दारोगा और एएसआई मिलाकर इंस्पेक्टर करीब 18 और ट्रेनिंग कर रहे 2100 दारोगा और सिपाही को भी विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।


एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। पुलिस मुख्यालय के द्वारा सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। विशेष सशस्त्र पुलिस की करीब 36 कंपनियां विभिन्न जिलों को एलॉट की गयी है। 3000 होमगार्ड, 5 टुकड़ियां घुड़सवार दस्ता, केंद्रीय सशस्त्र बल की चार कंपनियों में दो रैफ बल और दो कंपनी एसएसबी की है। 


4165 हवालदार और सिपाहियों की अतिरिक्त प्रतिनियुक्तियां की गयी है। वहीं दारोगा और एएसआई की 155 पुलिस इंस्पेक्टर 18 ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे 2100 दारोगा को भी भेजा गया है। देव औरंगाबाद में 6 पुलिस उपाधीक्षक और पटना के लिए 30 डीएसपी रैंक के पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT

FirstBihar संवाददाता