ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

लॉकडाउन में लफंगों का दुस्साहस, पटना में पायलट की पत्नी को दी रेप की धमकी

PATNA :कोरोना संकट से भले ही देश-दुनिया परेशान है।लॉकडाउन की वजह से पूरी दुनिया अपने-अपने घरों में कैद है लेकिन इस मुश्किल घड़ी में लफंगे अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पटना म

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA :कोरोना संकट से भले ही देश-दुनिया परेशान है।लॉकडाउन की वजह से पूरी दुनिया अपने-अपने घरों में कैद है लेकिन इस मुश्किल घड़ी में लफंगे अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पटना में शरारती तत्वों के दुस्साहस का मामला सामने आया है। जिसके बाद सनसनी मची हुई है।


पटना के जक्कनपुर इलाके से एक मामला सामने आ रहा है। जहां एक पायलट की पत्नी को फोन कर लफंगों ने अश्लील बातें की। महिला के विरोध करने पर लफंगों ने उन्हें हत्या और रेप की धमकी दे डाली। इसके बाद डरी सहमी पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पति से की तो लफंगा उनसे भी उलझ गया और धमकी देने लगा ।लफंगे की धमकी के बाद दोनों ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।


पायलट की पत्नी स्कूल की प्रिंसिपल भी हैं। इस मामले में पीड़िता की ओर से साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी है। पटना पुलिस की साइबर सेल मामले की छानबीन में जुट गयी है। 

टैग्स