ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

लोगों को चूना लगाने वाला साइबर ठग हुआ गिरफ्तार, राजीव नगर थाना पुलिस ने फैयाज अहमद को दबोचा

PATNA: सैकड़ों लोगों को शिकार बनाने वाले साइबर ठग को पटना की राजीव नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर ठग फैयाज अहमद घर बैठकर नए-नए पैतरें अपनाता था और लोगों को

लोगों को चूना लगाने वाला साइबर ठग हुआ गिरफ्तार, राजीव नगर थाना पुलिस ने फैयाज अहमद को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सैकड़ों लोगों को शिकार बनाने वाले साइबर ठग को पटना की राजीव नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर ठग फैयाज अहमद घर बैठकर नए-नए पैतरें अपनाता था और लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। कई लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले फैयाज अहमद के पास से 10 मोबाइल, 2 लैपटॉप समेत कई दस्तावेज बरामद किया है। 


साइबर फ़्रॉड घर बैठे नए-नए पैतरें अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। इस डिजिटल युग में मोबाइल फोन का उपयोग पिछले एक दशक में काफी बढ़ा है। मोबाइल फोन पर एक छोटी असावधानी हमें खतरें में डाल देती है। इसी कड़ी में आज राजीव नगर थाने की पुलिस ने साइबर फ़्रॉड फ़ैयाज़ अहमद को गिरफ्तार किया है। 


मासूम सा दिखने वाले इस युवक की उम्र महज 24 साल है। पुलिस के मुताबिक फ़ैयाज़ अहमद साइबर गिरोह का मुख्य सरगना है। जिसने हाल ही में साइबर क्राइम की नई दुनियां बना ली थी। पटना के निजी कॉल सेंटर में काम करने वाला यह युवक अब तक कई लोगों को लाखों का चूना लगा चुका है। अब वह राजीव नगर थाने की पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इसके पास से पुलिस ने 10 मोबाइल, दो लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किया है।


राजीव नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि फ़ैयाज़ अहमद कुछ महीने पहले राजीव नगर थाना स्थित एक निजी कॉल सेंटर में काम करता था लेकिन पैसे की चाह में फ़ैयाज़ अहमद ने कॉल सेंटर से काम छोड़कर मजिस्ट्रेट कॉलोनी बसंत विहार में किराए के मकान में एक नया ऑफिस खोल लिया। जुर्म की दुनियां में कदम रखते महज 4 महीने ही हुए थे कि फ़ैयाज़ अहमद पटना पुलिस हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।