ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

लड़कों से गंदा काम करवाती है पटना की एक महिला, झोपड़ी में रहकर महीने में 5 लाख से ज्यादा कमाती है

PATNA: अब बात एक ऐसी महिला की जो पटना में झोपड़ीनुमा मकान में रहती है और अपने गैंग में लड़कों को शामिल कर स्कूल और कॉलेजों के बाहर गलत काम करती है। इससे वह महीने में पांच लाख

लड़कों से गंदा काम करवाती है पटना की एक महिला, झोपड़ी में रहकर महीने में 5 लाख से ज्यादा कमाती है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: अब बात एक ऐसी महिला की जो पटना में झोपड़ीनुमा मकान में रहती है और अपने गैंग में लड़कों को शामिल कर स्कूल और कॉलेजों के बाहर गलत काम करती है। इससे वह महीने में पांच लाख रुपये से अधिक आसानी से कमा लेती है। इस महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई लेकिन अब तक वो हाथ नहीं लग पाई है। हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी का दावा कर रही है। 


मिली जानकारी के मुताबिक महिला लूट का सोना खरीदती है और स्मैक की तस्करी करवाती है। महिला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के लालू नगर स्थित झोपड़ीनुमा मकान में रहती हैं लेकिन उसकी आमदनी सुनेंगे को हैरान रह जाएंगे। एक महीने में वह पांच लाख से अधिक कमाई कर लेती है और इन पैसों से ऐशो आराम की जिन्दगी गुजारती है। 


बताया जाता है कि बीते दिनों रूपसपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला से सोने की चेन लूटी थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बबलू विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अपराधी से जब पूछताछ की गयी तब पता चला कि लूटी गयी चेन को उसने पाटलिपुत्र की एक महिला को 8 हजार रुपये में बेचा था।


 वही महिला पटना के कई इलाकों में अपने गैंग के लड़कों से स्मैक बेचवाती है। इस महिला के संपर्क में कई अपराधी है जो किसी ना किसी रूप से इस महिला से जुड़े हुए हैं। अब तक महिला की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई है। हालांकि हवाई अड्डा थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की पहचान जल्द ही किया जाएगा और जल्द ही वह सलाखों के पीछे होगी।