ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

लड़की से छेड़खानी को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली

PATNA: राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक युवक को गोली लगी। दरअसल लड़की से छेड़खानी को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान गोली

लड़की से छेड़खानी को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक युवक को गोली लगी। दरअसल लड़की से छेड़खानी को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक घायल होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे पास के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया। गोलीबारी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। 


घटना फुलवारीशरीफ के इशोपुर इलाके में हुई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि एक लड़की से छेड़खानी की घटना हुई थी इसी बात को लेकर दो गुट इकट्ठा हो गये और फिर गोलीबारी करने लगे। तभी इलाके में रहने वाला 18 वर्षीय मो. कामरान वहां से गुजर रहा था। गोलीबारी के दौरान उसे गोली लग गयी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे पास के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गोलीबारी किसने की इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।