ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पटना : कुख्यात छोटू सिंह साथी के साथ अरेस्ट, हथियार के साथ ही हैंड ग्रेनेड भी बरामद

PATNA : पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बिजेंद्र शर्मा उर्फ बिजेंद्र कुमार उर्फ छोटू सिंह उर्फ छोटू शर्मा उर्फ राजकुमार को उसके साथी मंटू

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बिजेंद्र शर्मा उर्फ बिजेंद्र कुमार उर्फ छोटू सिंह उर्फ छोटू शर्मा उर्फ राजकुमार को उसके साथी मंटू शर्मा के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को इनके पास से एक देशी कट्टा, .315 बोर की तीन गोली और एक जिंदा हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया है.

मामला पटना के पालीगंज थाना इलाके का है. जहां शुक्रवार की देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात छोटू सिंह उको उसके साथी अपराधी मंटू कुमार के साथ  गिरफ्तार कर लिया.  छोटू सिंह खिरीमोड़ के मेरा का रहने वाला है. तो वहीं  मंटू अरवल के किंजर के झिकटिया का रहने वाला है.

शुक्रावर को पालीगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुख्यात अपराधी छोटू सिंह यहां मूवमेंट करने वाला है. जिसके बाद पुलिस ने एक स्पेशल टीम बनाई और तलाशी अभियान में जुट गई. देर रात 11 बजे अख्तियारपुर नहर के पास पुलिस टीम ने एक ब्लैक कलर की बाइक से है रहे दो युवकों को रोका, जांच के दौरान इनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, और .315 बोर की दो गोली बरामद की और इनके पास से जिंदा हैंड ग्रेनेड भी मिला है. दोनों युवकों की पहचान कुख्यात छोटू सिंह और मंटू के रुप में की गई.कुख्यात छोटू पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं.