ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

किंग ऑफ़ पटना का सरगना अरेस्ट, अमन हत्याकांड के आरोपी गोलू सिंह को पुलिस ने दबोचा

PATNA : पटना के लिए लंबे अरसे से सरदर्द बने बाइकर्स गैंग पर नकेल कसने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बाइकर्स गैंग किंग ऑफ पटना के सरगना राहुल राज उर्फ गोलू सिंह को गिर

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना के लिए लंबे अरसे से सरदर्द बने बाइकर्स गैंग पर नकेल कसने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बाइकर्स गैंग किंग ऑफ पटना के सरगना राहुल राज उर्फ गोलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने गोलू सिंह की गिरफ्तारी अमन हत्याकांड मामले में की है। पिछले साल अक्टूबर महीने में अमन की हत्या शास्त्रीनगर इलाके में की गई थी। गोलू सिंह इस मामले में आरोपी है। 


एसटीएफ अपने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोलू सिंह को राजवंशी नगर इलाके से धर दबोचा है। गोलू सिंह पाटलिपुत्र के मैनपुरा इलाके का रहने वाला है और इसने बाइकर्स गैंग के अलावे धीरे-धीरे जमीन पर कब्जा कराने और रंगदारी वसूलने का काम भी बढ़ा लिया था। बताया जा रहा है कि एसटीएफ के हत्थे चढ़ने के बाद गोलू ने यह खुद कबूल किया है कि अमन की हत्या उसने की। पिछले साल अक्टूबर महीने में  अमन की हत्या पुनाईचक इलाके में की गई थी। गोलू ने वर्चस्व की लड़ाई में इस घटना को अंजाम दिया था। 


अमन हत्याकांड के बाद जब गोलू को यह लगा कि पुलिस के हाथ उस तक पहुंच सकते हैं तो वह भागकर मुंबई चला गया। काफी दिनों तक उसने मुंबई और गोवा में मस्ती की लेकिन एसटीएफ लगातार उसको ट्रैक करने में लगा हुआ था। लॉकडाउन के ठीक पहले गोलू सिंह पटना पहुंचा था और वह अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था। एसटीएफ को जैसे ही उसके बारे में भनक लगी शनिवार की शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

टैग्स