ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

खुद को गोली मारने वाले दारोगा की इलाज के दौरान मौत, 4 दिनों से जिन्दगी और मौत से जूझ रहे थे रश्मि रंजन

PATNA: अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारने वाले दारोगा रश्मि रंजन की इलाज के दौरान पटना के IGIMS में मौत हो गयी। पिछले चार दिनों से वे जिन्दगी और मौत से जूझ रहे थे। रविवार की

खुद को गोली मारने वाले दारोगा की इलाज के दौरान मौत, 4 दिनों से जिन्दगी और मौत से जूझ रहे थे रश्मि रंजन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारने वाले दारोगा रश्मि रंजन की इलाज के दौरान पटना के IGIMS में मौत हो गयी। पिछले चार दिनों से वे जिन्दगी और मौत से जूझ रहे थे। रविवार की सुबह उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनकी पत्नी और दोनों जुड़वा बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बता दें कि सिविल कोर्ट में तैनात दारोगा रश्मि रंजन कई दिनों से तनाव में चल रहे थे। 3 जनवरी को उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। वे औरंगाबाद के रहने वाले थे। जो हवाई अड्डा थाना इलाके में किराये के मकान में पत्नी और जुड़वा बेटों के साथ रहते थे। दारोगा की मौत के बाद पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 


रश्मि रंजन 2009 बैच के दारोगा थे। वे पटना सिविल कोर्ट में स्पीडी ट्रायल में तैनात थे। पिछले कुछ दिनों से वे काफी डिप्रेशन में थे। मिली जानकारी के अनुसार गांव में उनका नाम किसी केस में दे दिया गया था। जिसके बाद से वे काफी परेशान रह रहे थे। 3 जनवरी को पटना स्थित आवास पर उन्होंने खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में पारस अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां स्थिति नाजुक होता देख डॉक्टरों ने आईजीआईएमएस में रेफर कर दिया। जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।