ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

खुद को वकील बताने वाले शख्स ने अब तक की 5 शादियां, पांच लड़कियों की जिन्दगी बर्बाद करने वाले को पांचवीं पत्नी ने सिखाया सबक

PATNA CITY: लड़कियों और महिलाओ को अपने प्रेम के जाल में फंसा कर अब तक 5 शादियां रचाने वाला शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया। खुद को सिविल कोर्ट का वकील बताने वाला मुकेश कुमार अब तक

खुद को वकील बताने वाले शख्स ने अब तक की 5 शादियां, पांच लड़कियों की जिन्दगी बर्बाद करने वाले को पांचवीं पत्नी ने सिखाया सबक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: लड़कियों और महिलाओ को अपने प्रेम के जाल में फंसा कर अब तक 5 शादियां रचाने वाला शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया। खुद को सिविल कोर्ट का वकील बताने वाला मुकेश कुमार अब तक पांच लड़कियों की जिन्दगी बर्बाद कर चुका है। उसकी पांचवी पत्नी को जब उसके जालसाजी का पता चला तब उसने मुकेश के खिलाफ पटना सिटी के चौक थाने में केस दर्ज कराया। केस दर्ज होते ही पुलिस ने फ्रॉड मुकेश को परसा बाजार से गिरफ्तार कर लिया।


पीड़िता पूजा ने बताया की किसी केस के सिलसिले में उसने मुकेश से मदद ली थी। खुद को मुकेश सिविल कोर्ट का वकील बताया था और अक्सर उससे मिलने जुलने लगा और किसी तरह से प्रेम जाल में फंसा कर 2017 में कोर्ट मैरज कर लिया। शादी करने के बाद पूजा को किराए के मकान में रखा वही पूजा का जब पहला बच्चा हुआ तब से उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा। जहां पूजा किसी तरह अपने जीवन से समझौता कर साथ में रहने लगी। वही दूसरा बच्चा होने पर मुकेश पूजा से पिंड छुड़ाने के लिए पूजा और उसके बच्चे को गला दबाकर मारने की कोशिश की और उससे छुटकारा पाने की कोशिश की।


पूजा किसी तरह जान बचाकर अपने मायके पटना सिटी के चौक इलाके में स्थित "लालइमली" पहुंची जहां मुकेश उसके मायके पहुचकर प्रताड़ित करने लगा। जिसके बाद पूजा ने कड़ा कदम उठाते हुए चौक थाने पहुंची और जालसाजी पति मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वही मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी मुकेश को परसा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। 


पूजा का कहना था की शादी के बाद उसकी सच्चाई का पता चला की यह सिविल कोर्ट का मुंशी है और इसने पहले भी शादी की थी उससे भी उसके दो बच्चे है। पहली पत्नी प्रताड़ित होकर मुकेश पर केस किया है जो मुकदमा अभी तक न्यायालय में चल रहा है। इसके अलावे दो शादी और की है जिसे अलग -अलग इलाके में रखे हुए है। पूजा ने पुलिस को कई प्रमाण दिये। पूजा का कहना है की अब वह इस जालसाज के साथ नहीं रह सकती। मुकेश को सजा दिलाकर इंसाफ चाहती है। यदि इसे सजा नहीं दिलाए तो यह और कई लड़कियों की जिन्दगी बर्बाद कर देगा।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता