ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

खुद को अधिकारी बता यात्री से की छिनतई, पिस्टल के बल पर ATM छीनकर 5.21 लाख का लगाया चूना

PATNA: अपराधी बिहार में बेलगाम हो गये है। आए दिन अपराधी क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। भोले भाले लोगों को अब शिकार बना रहे हैं। कभी खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता

खुद को अधिकारी बता यात्री से की छिनतई, पिस्टल के बल पर ATM छीनकर 5.21 लाख का लगाया चूना
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: अपराधी बिहार में बेलगाम हो गये है। आए दिन अपराधी क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। भोले भाले लोगों को अब शिकार बना रहे हैं। कभी खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता स्वर्ण आभूषण लूट लेता है तो कभी खुद को अधिकारी बता लाखों की छिनतई करता है। ऐसे शातिर से बचने की जरूरत है। जब भी कोई इस तरह की बात करें तो सावधान हो जाए और अपने विवेक से काम लें। क्योंकि इस तरह के शातिर अपराधी राजधानी पटना, गया सहित हर जिलों में आपको मिलेंगे बस इनसे अलर्ट रहने की जरूरत है। 


ऐसे ही शातिर अपराधी ने पटना में दिल्ली से आए एक यात्री को निशाना बनाया है। बेगूसराय के रहने वाले मो. सरवल इनके शिकार बन गये हैं। दरअसल मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां 5 लाख 21 हजार रुपये की छिनतई की गयी। घटना 14 जून की है लेकिन इस संबंध में लिखित शिकायत 21 जून को की गयी। जिसके बाद थाने से पीड़ित को रिसीविंग भी दी गयी। लेकिन आज जब वह कार्रवाई की प्रगति जानने थाने पहुंचा तो उससे फिर से आवेदन मांगा गया। दोबारा आवेदन देने के बाद कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया। कोतवाली थानाध्यक्ष राजन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है।


घटना के संबंध में पीड़ित मो. सरवर ने बताया कि 14 जून को वो दिल्ली से पटना जंक्शन पहुंचा था। उसे बेगूसराय जाना था इसलिए वो ट्रेन का इंतजार कर रहा था। स्टेशन पर बैठा देख एक शख्स उसके पास आया और खुद को अधिकारी बता उससे बातचीत करने लगा। बातचीत के क्रम में उसने कहा कि हम भी बेगूसराय ही जा रहे हैं। यदि आपको भी चलना है तो बाहर गाड़ी लगी हुई है उसमें बैठ जाइए। उस शख्स ने खुद को अधिकारी बताया था इसलिए मो. सरवर को उस पर किसी तरह का शक नहीं हुआ। वह बताये गये गाड़ी में जाकर बैठ गया। जिसमें पहले से चार लोग सवार थे। गाड़ी पटना से खुलने के बाद अचानक सुनसान जगह पर रूक गई जिसके बाद गाड़ी में बैठे लोगों ने उस पर पिस्टल तान दिया। 


जो खुद को अधिकारी बता रहा था वो भी उसमें शामिल था। सरवर को यह समझते देर नहीं लगी कि वह बुरी तरह फंस गया है। बदमाशों ने दो एटीएम कार्ड उससे छिन लिया और पिस्टल का भय दिखाकर उससे पिन नंबर भी पूछ लिया। जिसके बाद एक एटीएम से 3 लाख 71 हजार और दूसरे से 1 लाख 50 हजार रुपए कुल 5 लाख 21 हजार रुपए निकाल लिए। सभी ट्रांजेक्शन ATM, UPI और मोबाइल बैंकिंग के जरिए किया गया। कैश निकालने के बाद उसे मिलर स्कूल के पास छोड़कर अपराधी गाड़ी से फरार हो गये। कोतवाली थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।