ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

खेसारी लाल को सता रहा जान का डर, कहा-दोहराई जा रही है सुशांत सिंह राजपूत जैसी कहानी

DESK: भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार व गायक खेसारी लाल यादव इस दिनों काफी परेशान हैं। फैमिली को मिली धमकी के बाद वे थाने का चक्कर लगाने को विवश हैं। खेसारी लाल को अब जान का डर

खेसारी लाल को सता रहा जान का डर, कहा-दोहराई जा रही है सुशांत सिंह राजपूत जैसी कहानी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार व गायक खेसारी लाल यादव इस दिनों काफी परेशान हैं। फैमिली को मिली धमकी के बाद वे थाने का चक्कर लगाने को विवश हैं। खेसारी लाल को अब जान का डर सताने लगा है। वे कहते है कि एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत जैसी कहानी दोहराई जा रही है। खेसारी लाल अपने ट्विटर काउंट के माध्यम से यह बातें रखी है। 


खेसारी लाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "आज बिहार पुलिस मेरे साथ भी वही कर रही है जो कुछ वक्त पहले भाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था। ये वही समूह है जिन्होंने अपने मन से एफआईआर कर के पूरा नाटक किया जिनसे इनको राजनैतिक लाभ मिला या मिलेगा। और आज मुझे हर तरह से दौड़ाया जा रहा है, एफआईआर दर्ज भी नहीं हो रहा है।"


गौरतलब है कि बीते रविवार को खेसारी लाल यादव ने एक यूट्यूबर का वीडियो शेयर किया था। खेसारी लाल ने कहा था कि उनकी बेटी और पत्नी को रेप की धमकी मिल रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मदद की गुहार लगाई गयी थी। लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुआ। इससे नाराज खेसारी लाल ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से उन्होंने अपनी बातें रखी है। 


बता दें कि हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक शख्स ने खुद को भोजपुरी फिल्म स्टार व गायक पवन सिंह का फैन बताया था। इस वीडियो में वह खेसारी लाल की बेटी और पत्नी का रेप करने की धमकी देता नजर आया था। जिसे खेसारी लाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार पुलिस को टैग करते हुए शेयर किया था और कार्रवाई की मांग की थी।