ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

खटाल से दूध लेने के लिए घर से निकला छात्र अचानक हुआ लापता, गांधी मैदान थाने में दर्ज हुआ अपहरण का मामला

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां 12 साल का स्कूली छात्र नामित आनंद अचानक लापता हो गया है। वह बाल्डविन एकडेमी में पढता है और 7वीं कक्षा का छात्र है। परिजनों ने

खटाल से दूध लेने के लिए घर से निकला छात्र अचानक हुआ लापता, गांधी मैदान थाने में दर्ज हुआ अपहरण का मामला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां 12 साल का स्कूली छात्र नामित आनंद अचानक लापता हो गया है। वह बाल्डविन एकडेमी में पढता है और 7वीं कक्षा का छात्र है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता पता नहीं चल पाया। जिसके बाद गांधी मैदान थाने में अपहरण का मामला परिजनों ने दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में पुलिस जुटी है। 


मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय स्कूली छात्र नामित आनंद घर से दूध लाने के लिए खटाल के लिए निकला हुआ था लेकिन लौट कर वापस घर नहीं आया। परिवार वालों में उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। नामित के अचानक लापता होने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पटना के गांधी मैदान में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। 


पीड़ित परिवार पटना के लालजी टोला कदमकुंआ का रहने वाला है। 12 साल का नामित आनंद बाल्डविन एकडेमी में सातवीं कक्षा का छात्र है। स्कूल से घर आने के बाद 19 जुलाई को घर से दूध लाने के लिए निकला था। शाम को तकरीबन तीन बजकर तीस मिनट पर वह घर से दूध लाने निकला था। जब लौटने में देरी हुई तो परिवार के लोगों ने आसपास खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। 


छात्र की गुमशुदगी और अपहरण का मामला गांधी मैदान थाने में दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अबतक नामित आनंद का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिससे परिवार की बेचैनी बढ़ती जा रही है। 


नामित आनंद औरेंज टी शर्ट और ब्लू पैंट पहना था। नामित आनंद की हाईट करीब पांच फीट है। रंग गोरा है। माता-पिता ने पुलिस को फोटो भी दिया है। बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग परिजन गांधी मैदान थाना पुलिस से कर रहे हैं। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।