ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर

खाना खाने के बाद टहलने निकली गर्भवती के साथ गैंगरेप, 4 बदमाशों में 2 गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

PATNA: पटना के सिपारा इलाके में गर्भवती के साथ गैंप रेप का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 24 वर्षीय महिला जब रात में खाना खाने के बाद घर से बाहर टहल र

खाना खाने के बाद टहलने निकली गर्भवती के साथ गैंगरेप, 4 बदमाशों में 2 गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के सिपारा इलाके में गर्भवती के साथ गैंप रेप का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 24 वर्षीय महिला जब रात में  खाना खाने के बाद घर से बाहर टहल रही थी तभी चार बदमाश गर्भवती महिला को जबरन खेत में ले गये और बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 


गैंगरेप की घटना के बाद सभी आरोपी महिला को पटना से बाहर ले जाने के फिराक में थे। यही कारण है कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसे अपने साथ पटना जंक्शन ले गये। जहां दो लोग महिला के साथ थे जबकि दो अन्य लोग प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन में जाकर सो गये। तभी इसी दौरान आरपीएफ को देख पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला के शोर मचाए जाने पर आरपीएफ ने दोनों आरोपियों को धड़ दबोचा और उसे लेकर रेल थाना पहुंचे।


 जहां आरोपियों और पीड़िता से जब पूछताछ की गयी तब पूरे मामला सामने आया। गिरफ्तार आरोपियों में एक ने अपना नाम विमल बताया तो दूसरे की पहचान अंकित के रूप में हुई है। पकड़े गये आरोपियों को आरपीएफ ने महिला थाने के हवाले कर दिया वही पीड़िता के परिजनों को इसकी जानकारी दी गयी जिसके बाद महिला थाने में पीड़िता और उसके परिजन पहुंचे तब जाकर मामला दर्ज हुआ।


 महिला थाना पुलिस मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर भी गयी। जिसके बाद महिला का मेडिकल कराया गया। पुलिसिया जांच में यह मामला सही पाया गया। गिरफ्तार आरोपी विमल और अंकित दोनों विशुनपुर पकड़ी इलाके का रहने वाला है। जबकि ट्रेन की बोगी में घुसे दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


गौरतलब है कि पीड़िता 6 महीने की गर्भवती है। उसके पति एक पेट्रोलियम कंपनी में नौकरी करते हैं। साल भर पहले ही उनकी शादी हुई थी। अपने परिवार के साथ महिला बेऊर थाना इलाके में रहती है। शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहलने के लिए निकली थी। तभी चार मनचलों की नजर उस पर पड़ी। चारों लड़कों ने जबरन उठाकर उसे पास के एक खेत में ले गये। जहां गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। 


फिलहाल दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में है जबकि दो फरार हो गये है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप की घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं।