ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

खाई में मिला युवक का शव, बदमाशों ने ईंट पत्थर से कूच-कूचकर मार डाला

PATNA: राजधानी में बढ़ रहे अपराध को पुलिस प्रशासन काबू में लेन की लाख कोशिश कर रही है, लेकिन अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है की सरकार को भी खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला

खाई में मिला युवक का शव, बदमाशों ने ईंट पत्थर से कूच-कूचकर मार डाला
Desk
2 मिनट

PATNA: राजधानी में बढ़ रहे अपराध को पुलिस प्रशासन काबू में लेन की लाख कोशिश कर रही है, लेकिन अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है की सरकार को भी खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के नौबतपुर की है, जहां चैनपुरा दरियापुर NH 139 पर गुरुवार को ईंट भट्ठा के खाई से एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा हुआ मिला।  


स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह नौबतपुर-विक्रम रोड पर युवक का शव देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की बुरी तरह पीट-पीटकर हत्या की गई है। और बाद में शव को फेंका गया है। शव मिलते ही पुरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नौबतपुर थाने को दी। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना AIIMS भेज दिया है।


नौबतपुर थाना प्रभारी रफीकुल रहमान ने बताया कि मृतक के हाथ पर कई जगह धारदार हथियार से वार किया गया है। और मृतक के चेहरे को भी बुरी तरह से कुच दिया गया है। इस कारण मृतक की पहचान करने में परेशानी आ रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हुई है। आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।