ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मुचकुंद गिरोह को संरक्षण देता है खगौल थानेदार, 15 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

PATNA: खगौल के थानेदार मुकेश कुमार पर अपराधियों के साथ मिलकर 15 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप है. फुलवारीशरीफ के रहने वाले कन्हैया नाम के शख्स ने आरोप लगाया है कि खगौल थानेदार

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: खगौल के थानेदार मुकेश कुमार पर अपराधियों के साथ मिलकर 15 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप है. फुलवारीशरीफ के रहने वाले कन्हैया नाम के शख्स ने आरोप लगाया है कि खगौल थानेदार मुकेश कुमार मुकचुंद गिरोह को संरक्षण देते हैं, और अपराधियों के साथ मिलकर उससे 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है.


पीड़ित कन्हैया ने इस मामले में एसएसपी गरिमा मलिक से शिकायत की है. आरोप है कि थानेदार मुकचुंद गिरोह के शातिर अपराधी राहुल को संरक्षण देते हैं. मुकचुंद के मारे जाने के बाद इस गिरोह की कमान राहुल और उसके दोस्तों के हाथों में है. आरोप है कि खगौल और आसपास के इलाकों में थानेदार की शह पर राहुल लोगों से रंगदारी मांगता है.


पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बदमाश राहुल ने उसके साथ मारपीट की और एक लाख की रंगदारी मांगी. जिसके बाद जब वह इसकी शिकायत करने थाने पहुंचा तो पुलिस ने राहुल का साथ दिया, और उससे एक महीने के अंदर 15 लाख रुपये की रंगदारी देने को कहा. राहुल ने पुलिसकर्मियों पर टॉर्चर करने का भी आरोप लगाया है.


वहीं एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है. एसएसपी ने दानापुर एसडीओ को 48 घंटे में जांच करके रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. 


टैग्स