ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कमला गंगा इंटरसिटी में डकैती, अथमलगोला स्टेशन के पास कई यात्रियों से लूटपाट, बाढ़ के स्वर्ण व्यवसायी से 3 लाख की लूट

PATNA: अथमलगोला स्टेशन से खुली कमला गंगा इंटरसिटी ट्रेन में हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। 10 की संख्या में ट्रेन की बोगी में घुसे अपराधियों ने हथियार

कमला गंगा इंटरसिटी में डकैती, अथमलगोला स्टेशन के पास कई यात्रियों से लूटपाट, बाढ़ के स्वर्ण व्यवसायी से 3 लाख की लूट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: अथमलगोला स्टेशन से खुली कमला गंगा इंटरसिटी ट्रेन में हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। 10 की संख्या में ट्रेन की बोगी में घुसे अपराधियों ने हथियार के बल पर कई यात्रियों से लूटपाट की। बाढ़ बाजार के रहने वाले स्वर्ण व्यवसायी से 3 लाख से ज्यादा की लूट हुई है। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल से सिर पर हमला कर दिया जिससे सर्राफा कारोबारी बुरी तरह से घायल हो गया। 


बताया जाता है कि अथमलगोला स्टेशन से कमला गंगा इंटरसिटी ट्रेन खुलने के बाद कुछ ही दूरी पर 10 की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। जिसमें बाढ़ बाजार के रहने वाले सोना व्यवसायी को भी अपराधियों ने निशाना बनाया है। अथमलगोला स्टेशन के पास दुकान बंद कर वह अपने घर लौट रहे थे। उन्हें बाढ़ में उतरना था लेकिन इससे पहले ही लूटपाट की गयी। 


ट्रेन में सवार यात्रियों से डकैत लूटपाट कर रहे थे जब इनके पास आए तो इन्होंने इसका विरोध किया। विरोध करने पर अपराधियों ने मारपीट शुरू कर दी। पिस्टल से सिर पर हमला किया जिससे वो बुरी तरह घायल हो गये। उनके हाथ में चोटे आई है और सिर भी फट गया है। घायल अवस्था में जब वो बाढ़ पहुंचे तो इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ पहुंचे। 


जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। स्वर्ण व्यवसायी ने बताया कि उनके पास दुकान का जेवरात और 30 हजार रुपये कैश था। जिसे बदमाशों ने लूट लिया। 3 लाख से ज्यादा की लूट हुई है। वहीं पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पीड़ित ने बताया कि ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों के साथ भी लूटपाट की गयी है। घटना के वक्त ट्रेन में एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। जिसका फायदा उठाते हुए अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया।