ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

जज बनकर DGP को फोन करने के मामले पर बोले ADG..जेल भेजे गये चारों अपराधी, IPS आदित्य पर भी होगी कार्रवाई

PATNA: पटना हाईकोर्ट का सीनियर जज बनकर बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को फोन करने वाले आरोपी अभिषेक अग्रवाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एडीजी हेड क्वार्टर जितेंद्र सिं

जज बनकर DGP को फोन करने के मामले पर बोले ADG..जेल भेजे गये चारों अपराधी, IPS आदित्य पर भी होगी कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना हाईकोर्ट का सीनियर जज बनकर बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को फोन करने वाले आरोपी अभिषेक अग्रवाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एडीजी हेड क्वार्टर जितेंद्र सिंह गंगवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से कॉल किया जा रहा था वो नंबर 9709303397 है जो वोडाफोन कंपनी का नंबर हैं। जिसके आधार पर चारों की गिरफ्तारी संभव हो पाई है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह साइबर क्राइम का मामला है दूसरे व्यक्ति का डीपी बनाकर कॉल करना एक गंभीर अपराध है। इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं आईपीएस आदित्य कुमार पर भी कार्रवाई की जाएगी। 


बताया जाता है कि तत्कालीन एसएसपी आदित्य कुमार को गया में मद्य निषेद्य से संबंधित एक मामले में बचाने के लिए जज के नाम पर डीजीपी पर दबाव बनाया जा रहा था। शक होने पर आर्थिक अपराध इकाई को डीजीपी ने उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया। जिसके बाद बाद ईओयू ने पूरे मामले से पर्दा उठाया। गिरफ्तार शातिर का नाम अभिषेक अग्रवाल है। अभिषेक की गिरफ्तारी के साथ-साथ तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया।


आर्थिक अपराध इकाई को यह सूचना मिली थी कि पटना हाईकोर्ट के जज के नाम पर डीजीपी व अन्य वरीय पदाधिकारियों को शातिर अपराधी कॉल करते हैं और किसी भी प्रकार का निर्णय लेने के लिए अपनी बात रखते हैं। डीजीपी एसके सिंघल ने इसे लेकर एक पत्र 14 अक्टूबर को आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी को भेजा। डीजीपी ने बताया गया कि उनके सरकारी नंबर पर 9709303397 मोबाइल नंबर से फोन किया जाता है। जिसके प्रोफाइल में मुख्य न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय का फोटो लगा हुआ है।


इस नंबर से बार-बार कॉल किया जाता था। डीजीपी को कॉल करने वाले पर संदेह हुआ जिसके बाद उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश ईओयू को दिया। जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया। जांच में जुटी टीम को पता चला कि जिस मोबाइल नंबर से डीजीपी को फोन किया जा रहा था वो सिम वोडाफोन कंपनी का है। जो पटना सिटी के राहुल कुमार के नाम से था। जबकि फोन करने वाला शख्स  अभिषेक अग्रवाल नागेश्वर कॉलोनी के अजय निलयम अपार्टमेंट का रहने वाला है। जो डीजीपी को फोन किया करता था। इसे सबसे पहले गिरफ्तार किया गया। 


इसके अलावे 24 वर्षीय गौरव राज जो गुरहट्टा खाजेकला पटना सिटी का रहने वाला है। जो मोबाइल सिम का दुकानदार है। 20 वर्षीय सुभम दीवान मुहल्ला खाजेकला का रहने वाला है। वो राहुल रंजन के मोबाइल शॉप का मालिक है उसी का वो स्टाफ है। 28 वर्षीय राहुल रंजन बोरिंग केनाड रोड स्थित मिस्टर गैजेट मोबाइल शॉप का मालिक है। इन सभी को गिरफ्तार किया गया। इस पूरे घटनाक्रम में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एसएसपी आदित्य कुमार इस पूरे प्रकरण में नामजद अभियुक्त है। आदित्य कुमार में षड्यंत्रकर्ता था इन्हें आरोपित मानकर आर्थिक अपराध इकाई आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है। 

रिपोर्टिंग
व

रिपोर्टर

विश्वजीत

FirstBihar संवाददाता