ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

जिस लड़की का परिजनों ने श्राद्धकर्म तक कर दिया, आज उसे सामने देख लोग भी हैरान रह गये, लड़की बोली..जिंदा हूं मैं

PATNA: पटना के गौरीचक थाना में आज एक अजुबा मामला सामने आया। थाने में पहुंची लड़की खुद को जिंदा होने का दावा करती दिखी। जबकि उसके परिजनों ने मृत समझ उसके शव का अंतिम संस्कार तक

 जिस लड़की का परिजनों ने श्राद्धकर्म तक कर दिया, आज उसे सामने देख लोग भी हैरान रह गये, लड़की बोली..जिंदा हूं मैं
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना के गौरीचक थाना में आज एक अजुबा मामला सामने आया। थाने में पहुंची लड़की खुद को जिंदा होने का दावा करती दिखी। जबकि उसके परिजनों ने मृत समझ उसके शव का अंतिम संस्कार तक कर दिया था। अचानक लड़की के सामने आने से परिजनों के साथ साथ गांव के लोग भी सकते में पड़ गये। गांव वाले खुद उसके श्राद्धकर्म में शामिल हुए थे। 


दरअसल थाने में खड़ी यह लड़की अपने घर से डेढ माह पहले भाग गई थी। इसी बीच पुलिस को एक लड़की की लाश मिली। घर से भागी लड़की की मां ने शव को अपनी बेटी के रूप में पहचान की और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन आज महिला की बेटी थाना पहुंच गयी। लड़की यह दावा कर रही थी की वह जिंदा है।


 उसने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ चेन्नई में थी। कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर लाइव आकर लड़की ने जीवित होने की बात कही थी। लेकिन परिजन इसे मानने को तैयार नहीं हुए। लेकिन जब लड़की खुद थाने पहुंचकर अपने जिंदा होने के दावे करने लगी तब पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गयी कि आखिर जिस लड़की का दाह संस्कार किया गया वह लड़की कौन थी।  


गौरतलब  है कि करीब डेढ माह पहले पटना के गौरीचक थाना की पुलिस ने अंधारी गांव के पास गड्ढे से एक लड़की की अर्धनग्न अवस्था में लाश बरामद की गई थी। लाश को देखकर यह आशंका जतायी गयी थी कि दुष्कर्म के बाद लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। लड़की की पहचान ना हो इसलिए अपराधियों ने उसका चेहरा भी कुचल दिया था। उस वक्त गौरीचक थाना प्रभारी लाल मुनी दुबे ने इससे ऑनर कीलिंग का मामला बताया था।


जब अर्धनग्न अवस्था में लड़की की लाश मिलने की खबर अंधारी गांव के ग्रामीणों को हुई तब यह सूचना गांव से गायब हुई लड़की की मां तक पहुंच गयी। फिर क्या था सूचना मिलते ही वह आनन फानन में लाश को देखने चली गयी। शव को देखकर उसे अपनी बेटी बताया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


पोस्टमार्टम के बाद शव को महिला को सौंप दिया गया। महिला ने उसका दाह संस्कार कर दिया और श्राद्ध कर्म भी कर दिया। उस वक्त महिला ने बताया था उसकी बेटी की हत्या गांव के ही कुछ युवकों ने गला रेतकर कर दी है। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी यह मान लिया कि महिला की बेटी अब जिंदा नहीं है लेकिन जब वह गुरुवार को गौरीचक थाने पहुंची तो उसे देखकर गांव के लोग भी चौक गये। 


लड़की को अपने आंख के सामने देख थाना प्रभारी लालमुनी दुबे भी हैरान रह गये। उन्होंने सबसे पहले लड़की की मां को थाने बुलाया। जब उसकी मां थाने पहुंची तब बेटी को जिंदा देखकर वह भी हैरत में पड़ गयी। तब लड़की ने बताया कि वह एक युवक से प्यार करती है और उसी के साथ डेढ महीने से चेन्नई में रह रही थी।  


गौरीचक थाना प्रभारी लाल मुनी दुबे ने बताया कि लड़की गर्भवती है। शुक्रवार को उसका मेडिकल व 164 का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। जिस लड़की को मृत समझ परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार तक कर दिया था। उसे आज जिंदा देखकर गांव के लोग भी हैरान रह गये। लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। अब पुलिस के सामने यह चुनौती आ गई जिस लड़की का दाह संस्कार कर दिया गया आखिर वह लड़की कौन थी। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।