ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

झारखंड STF की टीम पहुंची पटना, बिहार से जुड़े गोलियों की सप्लाई के तार

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से है, जहां झारखंड एसटीएफ की टीम बिहार पहुंची है। सेना की गोलियां खरीदकर अपराधियों को सप्लाई करने के मामले में STF की टीम रांची से पटना पहुंची है

झारखंड STF की टीम पहुंची पटना, बिहार से जुड़े गोलियों की सप्लाई के तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से है, जहां झारखंड एसटीएफ की टीम बिहार पहुंची है। सेना की गोलियां खरीदकर अपराधियों को सप्लाई करने के मामले में STF की टीम रांची से पटना पहुंची है। टीम उस शख्स को तलाश कर रही है, जिसने गिरफ्तार बीएसएफ जवान से हजारों चक्र गोलियां खरीदी थीं। यह डील पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में हुई थी।


गिरफ्तार बीएसएफ जवान से जिस शख्स ने सेना की गोलियां खरीदी थी उसने उन गोलियों की सप्लाई किसे और कहां की इसकी जानकारी एसटीएफ की टीम जुटा रही है। बेची गई गोलियों में पिस्टल से लेकर AK-47 तक की गोलियां शामिल हैं। हालांकि झारखंड एसटीएफ द्वारा की गई इस कार्रवाई को गुप्त रखा गया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस को जानकारी दिए बगैर एसटीएफ की टीम होटल पहुंची और होटल के रजिस्टर की फोटोकॉपी अपने साथ ले गई।


बताया जा रहा है कि साल 2021 के दिसंबर महीने में झारखंड एसटीएफ ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर धनबाद से उपेन्द्र कुमार नामक शख्स की गिरफ्तारी हुई थी। पूछताछ में गिरफ्तार उपेन्द्र कुमार ने नक्सली को गोली सप्लाई करने की बात स्वीकार की थी और बताया था कि सारण के सोनपुर निवासी अरुण सिंह को गिरफ्तार किया था। वह बीएसएफ का जवान था।


झारखंड में तैनाती के दौरान उसकी पहचान हजारीबाग के एक अपराधी से हुई थी। उसी ने पटना के उस शख्स से उसकी मुलाकात कराई थी। इसके बाद अरुण उसे 100 रुपये की दर से सरकारी गोलियां देने लगा। उक्त शख्स ने कोतवाली थाना इलाके के एक होटल में बुलाकर उसे उपेंद्र से मिलाया था। तब से उपेंद्र भी उसका खरीदार बन गया।