ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

झारखंड खनन घोटाला: IAS अधिकारी के ठिकानों पर ED की रेड, बिहार-झारखंड समेत 5 राज्यों में छापेमारी

PATNA : झारखंड खनन घोटाला मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन घोटाला मामले में ED ने राजधानी रांची समेत पांच राज्यों में कुल 18 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। झारखंड, बिहार

झारखंड खनन घोटाला: IAS अधिकारी के ठिकानों पर ED की रेड, बिहार-झारखंड समेत 5 राज्यों में छापेमारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : झारखंड खनन घोटाला मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन घोटाला मामले में ED ने राजधानी रांची समेत पांच राज्यों में कुल 18 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। झारखंड, बिहार, राजस्थान, HR, NCR के 18 जगहों पर छापेमारी चल रही है।


झारखंड की IAS अधिकारी पूजा सिंघल के सरकारी आवास पर ED ने रेड किया है। इसके साथ ही झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के कई खास लोगों के यहां भी ED की छापेमारी चल रही है। खनन घोटाले को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर और सहरसा में भी ED की छापेमारी जारी है।


रांची के कांके स्थित पंचवटी रेजीडेंसी के बी ब्लॉक 904, रांची के पल्स अस्पताल और अस्पताल से जुड़ें लोगों के ठिकानों पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। रांची के ही लालपुर स्थित हरिओम टावर और खूंटी में भी ED की रेड चल रही है।


बिहार के मुजफ्फरपुर के काजीमुहमदपुर थाना क्षेत्र और सहरसा में ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। इसके आलावा ED की टीम समेत मुंबई, दिल्ली-NCR, जयपुर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कोलकाता में छापेमारी की है। पूरा मामला झारखंड में अवैध खनन से जुड़ा हुआ है।