ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शर्मनाक : महिला सिपाही की बेटी से रेप, थाने में तैनात जवान ने किया बलात्कार

RANCHI : महिला सिपाही की बेटी से बलात्कार का एक मामला सामने आया है. थाने में तैनात साथी जवान के ऊपर महिला सिपाही की बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है. इतना

शर्मनाक : महिला सिपाही की बेटी से रेप, थाने में तैनात जवान ने किया बलात्कार
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : महिला सिपाही की बेटी से बलात्कार का एक मामला सामने आया है. थाने में तैनात साथी जवान के ऊपर महिला सिपाही की बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है. इतना ही नहीं बदमाश सिपाही ने ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिस जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


मामला दुमका का है. यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तैनात एसआइआरबी के जवान निरंजन कुमार कोरवा ने अपनी सहकर्मी महिला सिपाही की बेटी के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने पीड़ित महिला सिपाही के बयान पर मामला दर्ज कर गढ़वा के रहने वाले स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन के जवान निरंजन कुमार कोरवा को गिरफ्तार जेल में डाल दिया.


शर्मनाक : महिला सिपाही की बेटी से रेप, थाने में तैनात जवान ने किया बलात्कार


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि पीड़ित महिला सिपाही का पति भी किसी दूसरे जिले में एसआइआरबी का जवान है. बताया जा रहा है कि महिला सिपाही किसी काम से बाहर गई थी. इस दौरान आरोपी जवान उसके घर गया और किशोरी को बाहर बुलाया और समीप के पेड़ के पास उसके साथ बलात्कार किया.


शर्मनाक : महिला सिपाही की बेटी से रेप, थाने में तैनात जवान ने किया बलात्कार


इतना ही नहीं आरोपी सिपाही ने पीड़ित बच्ची को धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा. पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी. महिला ने थाना जाकर मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपित जवान को धर दबोचा और उसे जेल में डाल दिया. इस मामले में डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि गढ़वा के रहने वाले आरोपी जवान निरंजन कुमार कोरवा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.